• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च के बेहद करीब, Nokia 5.1 Plus के बारे में भी मिली जानकारी

Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च के बेहद करीब, Nokia 5.1 Plus के बारे में भी मिली जानकारी

एचएमडी ग्लोबल हाल ही में लॉन्च किए गए अपने Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) स्मार्टफोन को अलग-अलग ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने में तो व्यस्त है। लेकिन कंपनी का ध्यान सिर्फ इन तीन स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है।

Nokia X6 के ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च के बेहद करीब, Nokia 5.1 Plus के बारे में भी मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया
  • इसके अलावा Nokia X6 के दो वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है
  • चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है नोकिया एक्स6
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल हाल ही में लॉन्च किए गए अपने Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) स्मार्टफोन को अलग-अलग ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने में तो व्यस्त है। लेकिन कंपनी का ध्यान सिर्फ इन तीन स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है। ऐसा लगता है कि नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली यह कंपनी और नए स्मार्टफोन को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Nokia 5.1 Plus की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, अब इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल गया है। इसके अलावा Nokia X6 के दो वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है जो संभवतः इस फोन को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।

TA-1109 मॉडल नंबर वाले एक Nokia स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। वैसे, इस लिस्टिंग में कहीं भी इस फोन का नाम Nokia 5.1 Plus या Nokia X5 (2018) नहीं लिखा है, लेकिन कयास यही हैं। Nokiapoweruser की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia TA-1109 को मीडियाटेक चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में Nokia 5.1 Plus या Nokia X5 में मीडियाटेक चिपसेट होने का दावा किया गया है। इसी आधार पर TA-1109 मॉडल नंबर के नोकिया 5.1 प्लस होने के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि हाल में किसी और सस्ते या मिडरेंज नोकिया फोन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे, हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव नहीं देगा।

लीक हुए रेंडर के मुताबिक, Nokia 5.1 Plus में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। इस पर एक नॉच होगा जिसमें फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और कुछ सेंसर को जगह मिलेगी। पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। रेंडर में नज़र आ रहा है बैक पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर है। वहीं, स्मार्टफोन के टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा नॉयज़ कैंसिलेशन के लिए सेकेंडरी माइक्रोफोन है।

दूसरी तरफ, TA-1083 और TA-1116 मॉडल नंबर वाले नोकिया फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है। ये नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट हो सकते हैं। नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, TA-1116 मॉडल नंबर वाले फोन को हाल ही में रूस की सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया था। ये सारी जानकारियां इस फोन के ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा है। स्मार्टफोन को ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है।

चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है।
 

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia X5, Nokia X6 Global Variants
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  2. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  4. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  7. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  8. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »