• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia X6 जल्द आ सकता है ग्लोबल मार्केट में, Nokia X5 व Nokia X7 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Nokia X6 जल्द आ सकता है ग्लोबल मार्केट में, Nokia X5 व Nokia X7 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Nokia X6 को इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। अब इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है।

Nokia X6 जल्द आ सकता है ग्लोबल मार्केट में, Nokia X5 व Nokia X7 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Nokia X6 हाल में चीन में हुआ था लॉन्च

ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने दिया इशारा
  • दावा किया गया है कि Nokia X6 के एक अलग वेरिएंट पर काम चल रहा है
  • नोकिया एक्स5 और नोकिया एक्स7 को लाने की भी है चर्चा
विज्ञापन
Nokia X6 को इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। अब इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है। एचएमडी ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक पोल लिया जिसमें उन्होंने इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में पूछा था। एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Nokia X6 के एक अलग वेरिएंट पर काम चल रहा है और इसका मॉडल नंबर है TA-1103। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दुनियाभर में उपलब्ध होगा। एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है, Nokia X6 की जगह फिनलैंड की यह कंपनी अन्य ग्लोबल मार्केट में नोकिया एक्स सीरीज़ के Nokia X5 और Nokia X7 स्मार्टफोन को लाने के बारे में सोच रही है।

जूहो सरविकास ने ट्विटर पर लिखा था, "कई लोग मुझसे इसके बारे में पूछ रहे हैं। ऐसे में मैं आप लोगों से ही पूछता हूं। क्या हमें नोकिया एक्स6 को अन्य मार्केट में भी लाना चाहिए।" उन्होंने नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट की ओर इशारा भी किया। दरअसल, Android Authority ने एक ट्वीट में कहा था कि नोकिया एक्स6 संभवतः अमेरिका में नहीं आएगा। इस पर उन्होंने कहा, "अभी ठहरिए। इस पर वोटिंग जारी है!"

इस बीच TA-1103 मॉडल नंबर वाले एक नए नोकिया हैंडसेट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है। यह जानकारी नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट में दी गई है। संभवतः यह Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट है। वैसे, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन की साइट पर इस हैंडसेट के किसी अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

हालांकि, नोकियापावरयूज़र की एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया एक्स6 की जगह ग्लोबल मार्केट में Nokia X5 और Nokia X7 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर यह रिपोर्ट सही है तो भविष्य में नोकिया एक्स5 और नोकिया एक्स7 का ग्लोबल मार्केट में आना तय है। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी गई है। दोनों नए नोकिया हैंडसेट के किसी अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि नए मॉडल नोकिया एक्स6 से थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन और हार्डवेयर के साथ आएंगे।

इस बीच HMD Global ने 29 मई को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट रखा है। हो सकता है कि कंपनी ने इस इवेंट में Nokia X सीरीज़ के अगले हैंडसेट का खुलासा करे। पहले दावा था कि कंपनी Nokia 2, Nokia 3 और Nokia 5 के अपग्रेड को लॉन्च करेगी।
 

Nokia X6 कीमत

चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है।
 

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia X5, Nokia X7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »