Nokia X5 का भी ग्लोबल वेरिएंट होगा लॉन्च

अहम खासियतों की बात करें तो Nokia X5 डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है। इसे जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Nokia 5.1 Plus के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 23 जुलाई 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया एक्स5 के दो वेरिेएंट चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं
  • Nokia X5 की कीमत करीब 10,000 रुपये से होती है शुरू
  • Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बीते हफ्ते ही चीन में अपने Nokia X5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह नोकिया-एक्स सीरीज़ का दूसरा हैंडसेट है। इससे पहले Nokia X6 को मई में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो Nokia X5 डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है। इसे जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Nokia 5.1 Plus के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फोन के नाम को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है, लेकिन HMD Global ने इशारों में बताया है कि Nokia X5 को चीन के बाहर भी उतारा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि बीते हफ्ते की नोकिया एक्स6 को Nokia 6.1 Plus के नाम से हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया गया था।

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने 18 जुलाई को ट्विटर के ज़रिए नोकिया एक्स5 को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसके बाद एक ट्विटर यूज़र ने फोन को श्रीलंका और भारत जैसे मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में पूछा। तब सरविकास ने एक ट्वीट करके कहा कि इस फोन को चीन के अलावा अन्य मार्केट में लाने के लिए किसी पोल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी इस पर फैसला करेगी। दरअसल, सरविकास ने नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मार्केट में लाने के लिए ट्विटर पर ही एक पोल आयोजित की थी। इसमें कोई दोमत नहीं है कि Nokia X5 स्मार्टफोन अन्य मार्केट में भी आएगा। लेकिन ऐसा कब तक होगा और किस देश में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।
 

Nokia X5 कीमत

नोकिया एक्स5 के दो वेरिेएंट चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Nokia X5 स्पेसिफिकेशन

Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia X5 के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  4. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  5. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  6. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  7. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  8. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  9. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  10. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.