Nokia X5 (Nokia 5.1 Plus) स्मार्टफोन 11 जुलाई को होगा लॉन्च

बीते हफ्ते एक रिपोर्ट में Nokia X5 ऊर्फ Nokia 5.1 Plus को 11 जुलाई को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था। अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन के लॉन्च से संबंधित ज़रूरी जानकारी दी है।

Nokia X5 (Nokia 5.1 Plus) स्मार्टफोन 11 जुलाई को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • नोकिया 5.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • कंपनी ने दी जानकारी, नोकिया एक्स सीरीज़ का फोन होगा लॉन्च
  • यह दिखने में हाल ही में लॉन्च किए गए Nokia X6 से होगा प्रेरित
विज्ञापन
बीते हफ्ते एक रिपोर्ट में Nokia X5 ऊर्फ Nokia 5.1 Plus को 11 जुलाई को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था। अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन के लॉन्च से संबंधित ज़रूरी जानकारी दी है। टीज़र के मुताबिक, नोकिया एक्स5 ऊर्फ नोकिया 5.1 प्लस चीन में 11 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे लॉन्च होगा। टीज़र से यह भी पता चला कि नया हैंडसेट नोकिया एक्स सीरीज़ का होगा जिससे चीन में कथित Nokia X5 हैंडसेट के लॉन्च किए जाने के दावों को बल मिला है। लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस फोन को Nokia 5.1 Plus के नाम से पहचाने जाने की उम्मीद है।

Nokia के आधिकारिक वीबो अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट किया गया कि नोकिया एक्स सीरीज़ का एक फोन 11 जुलाई को चीन में लॉन्च होगा। बीते हफ्ते चीनी सर्च इंजन बाइदू पर एक पोस्टर सार्वजनिक हुआ था। दावा किया गया है कि यह Nokia X5 का कथित पोस्टर है। स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) होने की उम्मीद है। 64 जीबी मॉडल की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,400 रुपये) होगी। डिजाइन की बात करें तो हाल ही में लॉन्च किए गए Nokia X6 की तरह Nokia X5 भी डिस्प्ले नॉच और बिना बेज़ल वाली स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.86 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। संभवतः मीडियाटेक पी सीरीज़ या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर। इसके साथ रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और अन्य आम फीचर से लैस होगा। बैटरी 3000 एमएएच की होने की उम्मीद है।

कंपनी के एक आधिकारिक पोस्ट से यह भी पता चला था कि कंपनी इस साल दो और स्मार्टफोन लाएगी। एक में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा और दूसरे में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X5, Nokia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »