• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 42 हजार वाले Nokia X30 5G फोन को खरीदे बिना सिर्फ 2,000 रुपये में कर सकते इस्तेमाल

42 हजार वाले Nokia X30 5G फोन को खरीदे बिना सिर्फ 2,000 रुपये में कर सकते इस्तेमाल

Nokia X30 5G फोन शुरुआत में 520 डॉलर यानी कि 42,421 रुपये में बेचा गया था, लेकिन अब यह 25 डॉलर यानी कि 2,039 रुपये प्रति माह में किराए पर लिया जा सकता है।

42 हजार वाले Nokia X30 5G फोन को खरीदे बिना सिर्फ 2,000 रुपये में कर सकते इस्तेमाल

Photo Credit: Nokia

Nokia X30 5G Eco में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Nokia X30 5G में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia X30 5G में में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Nokia X30 5G को 2,039 रुपये प्रति माह में किराए पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Nokia अपने Nokia X30 5G इको फ्रेंडली स्मार्टफोन को अब रेंटल बेसिस पर उपलब्ध करवा रहा है। Nokia X30 5G अभी तक Nokia का एक और सस्टेंटबिलिटी ओरिएंटेड फोन है। पर्यावरण के अनुकूल यह स्मार्टफोन Nokia का अब तक का सबसे मजबूत प्रोडक्ट है। आइए नोकिया के इस स्मार्टफोन के किराए वाली सर्विस और फीचर्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे विस्तार जानते हैं।
 

Nokia X30 5G की कीमत और किराया


Nokia X30 5G के केस और पैकेजिंग कंपोनेंट्स को रिसाइकल मैटेरियल से तैयार किया गया है। यह फोन सब्सक्रिप्शन बेस्ड इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। यह मिड रेंज वाला फोन शुरुआत में 520 डॉलर यानी कि 42,421 रुपये में बेचा गया था, लेकिन अब यह 25 डॉलर यानी कि 2,039 रुपये प्रति माह में किराए पर लिया जा सकता है। हालांकि यह सर्विस भारत में उपलब्ध नहीं है।

अगर डिवाइस खो जाता है या टूट जाता है तो रेंटल सर्विस में रिप्लेसमेंट भी शामिल है। रेंटल सर्विस का कोई फिक्स समय नहीं है, लेकिन ग्राहकों को तीन माह के कैंसिलेशन पीरियड को फॉलो करना जरूरी है। Nokia का कहना है कि अपनी मजबूती को ध्यान में रखते हुए पुराने फोन को या तो रिसाइकल कर सकते हैं या चैरिटेबल कार्यों के लिए दान कर सकते हैं।
 

Nokia X30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia X30 5G में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 700 निट्स ब्राइटनेस हासिल कर सकती है। इसका रेजोल्यूशन FHD+ 1080 x 2400 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो Nokia X30 5G स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। X30 5G अपने से पुराने मॉडल X20 के मुकाबले छोटे डिस्प्ले से आती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4200mAh की बैटरी दी गई है। Nokia X30 5G का फ्रेम रिसाइकल एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है। इसका केस 65 प्रतिशत रिसाइकल प्लास्टिक और पैकेजिंग करीब 70% रिसाइकल पेपर से लैस है। एमिशन और ई-वेस्ट को कम करने के लिए नोकिया पैकेज में चार्जर शामिल नहीं है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »