Nokia का नया मोबाइल फोन जल्द देगा दस्तक, मिली ये अहम जानकारियां

HMD Global ने हाल ही में भारत में अपना फीचर फोन Nokia 5310 भी लॉन्च किया है। यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 22 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 15:25 IST
ख़ास बातें
  • 4,380mAh क्षमता की बैटरी से लैस होगा आगामी Nokia मोबाइल फोन
  • एफएम रेडियो सपोर्ट भी होगा शामिल
  • FCC सर्टिफिकेशन साइट में हुआ लिस्ट

HMD Global ने हाल ही में भारत में Nokia 5310 फीचर फोन लॉन्च किया था

एक नया Nokia फोन मॉडल नंबर TA-1274 के साथ अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन की साइट पर देखा गया है। FCC लिस्टिंग से फोन की बैटरी लाइफ का पता चलता है। इसके साथ ही इसमें कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है। इस नए नोकिया फोन को क्या कहा जाएगा यह अभी भी एक रहस्य है, लेकिन इस लिस्टिंग से पता चलता है कि एचएमडी ग्लोबल ग्लोबल मार्केट के लिए एक नए नोकिया फोन पर काम कर रही है।

FCC साइट ने Nokia TA-1274 को लिस्ट किया है और इससे पता चलता है कि फोन में 4,380mAh क्षमता की बैटरी होगी। इसके अलावा, लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में शामिल रिसीवर GSM850, WCDMA B और 5, LTE B और 5, LTE B और 12 और LTE बैंड 17 बैंड्स के साथ 30MHz-960MHz के बीच ट्यून होंगे। इसमें एफएम रेडियो के लिए भी सपोर्ट होगा। इसके अलावा इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से और कोई जानकारी नहीं मिलती है।
Advertisement

Nokia TA-1274 के बारे में यह सबसे पहली लीक है और यह अनुमान लगाने के लिए बहुत कम जानकारी उपलब्ध है कि इस फोन का असल में नाम क्या होगा। Nokia 2.4 को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था, जो भविष्य में लॉन्च हो सकता है। यह बजट डिवाइस MediaTek Helio P22 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 2 जीबी रैम होगी। बेंचमार्किंग साइट संकेत देती है कि नोकिया 2.4 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।

HMD Global ने हाल ही में भारत में अपना फीचर फोन Nokia 5310 भी लॉन्च किया है। यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 22 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। इसके अलावा, नए नोकिया फोन में समर्पित म्युज़िक बटन के साथ-साथ डुअल स्पीकर मिलते हैं। Nokia 5310 में पीछे की तरफ VGA कैमरा मिलता है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फीचर फोन की भारत में कीमत 3399 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, nokia mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.