नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 11:50 IST
ख़ास बातें
  • 2017 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मार्केट में वापसी होगी
  • नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे
  • नोकिया डी1सी को अगले साल सबसे पहले लॉन्च किए जाने की संभावना है
नोकिया के प्रशंसक कंपनी के स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। पुरानी रिपोर्ट और दावों के आधार पर तो यही लगता था कि नोकिया ब्रांड के इस साल के अंत तक लॉन्च कर दिए जाएंगे। हालांकि, अब साल खत्म होने में बहुत दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अब हर किसी की नज़र अगले साल पर है।

एनपीयू की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया के कैपिटल मार्केट्स डे 2016 इवेंट के स्लाइड से पता चला है कि 2017 में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मार्केट में वापसी होगी।
Advertisement
 

पिछले कुछ महीनों में नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड डिवाइस नोकिया 5320, नोकिया 1490 और नोकिया डी1सी की झलक हमें बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखने को मिली है। वैसे, कंपनी की ओर से इन डिवाइस के बारे में आधिकारिक तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन अब इन्हें 2017 में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल लगती है।

बता दें कि इन स्मार्टफोन में नोकिया ब्रांड का तो इस्तेमाल होगा, लेकिन उन्हें इस कंपनी द्वारा बनाया नहीं जाएगा। कंपनी की ब्रांड लाइसेंसिंग डील के तहत प्रोडक्ट फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था।
Advertisement

संभावना है कि नोकिया ब्रांड के नोकिया डी1सी को अगले साल लॉन्च किया जाए। ख़बर आई थी कि इस डिवाइस में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने का भी खुलासा हुआ था।
Advertisement

नोकिया ने अक्टूबर में जानकारी दी थी कि कंपनी के सीईओ राजीव सूरी फरवरी महीने के अंत में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में भाषण देंगे। संभव है कि सूरी इस दौरान बहु-प्रतीक्षित वापसी का ऐलान करें। अब तो यही कहा जा सकता है कि कुछ दिन और इंतज़ार किया जाए। तभी स्थिति स्पष्ट होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphones, Nokia D1C, Mobiles, Android, Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.