नोकिया फोन ने गोली खाकर बचाई एक शख्स की जान!

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 11:42 IST
एक वक्त ऐसा था जब नोकिया का मतलब भरोसा था। आम यूज़र यही कहते थे कि फोन इतने मजबूत हैं कि इन्हें कुछ होता ही नहीं है। अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे नोकिया फ़ीचर फोन की मजबूती के दावे को और मजबूती मिली है। खबर आई है कि नोकिया फ़ीचर फोन ने अपने मालिक के लिए गोली खा ली और उसकी जान बचाई।

माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारी पीटर स्किलमैन ने ट्वीट किया कि पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के एक शख्स की जान नोकिया फोन के कारण बच गई। दरअसल, बंदूक से चली गोली नोकिया फोन में फंस गई जिस वजह से उसकी जान बच गई। इस हादसे में तो फोन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन वह शख्स अब भी जिंदा होने के लिए नोकिया का शुक्रिया अदा कर रहा होगा।
Advertisement

यह पहला मौका नहीं है जब नोकिया फोन के कारण किसी शख्स की जान बची है। इससे पहले 2014 में नोकिया लूमिया 520 के कारण ब्राज़ील के एक पुलिसकर्मी की जान बची थी। गोली लगने के कारण लूमिया 520 तो पूरी तरह से बर्बाद हो गया था, लेकिन उस शख्स की जान बच गई।

वैसे, इस तरह के ही दावे आईफोन 5सी और एचटीसी ईवो 3डी हैंडसेट के बारे में भी किए जा चुके हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Feature phone, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.