नोकिया पी1 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2017 16:27 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया पी1 (128 जीबी) की कीमत 800 डॉलर (करीब 54,500 रुपये) से शुरू होगी
  • नोकिया पी1 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम रहने की उम्मीद
  • स्मार्टफोन में 22.6 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
नोकिया 6 की मिली ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच एचएमडी ग्लोबल द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में नोकिया पी1 स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हुई है। इसके अलावा पता चला है कि स्मार्टफोन शार्प एक्वॉस एक्सएक्स3 पर आधारित होगा जिसे पहले साल जापान में लॉन्च किया गया था।

नोकिया पी1 (128 जीबी) की कीमत 800 डॉलर (करीब 54,500 रुपये) से शुरू होगी। 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 950 डॉलर (करीब 64,700 रुपये) के आसपास होगी। यह दावा रूसी पब्लिकेशन ने किया है।

नोकिया पी1 फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन
नोकिया स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा और इसमें 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद रहेगी। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन फुल-एचडी या क्वाडएचडी रहने की उम्मीद है। नोकिया पी1 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम रहने की उम्मीद है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नोकिया पी1 स्मार्टफोन में ज़ाइस द्वारा सर्टिफाई किया गया 22.6 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। यह दावा भी रिपोर्ट में किया गया है। यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होगा। नोकिया पी1 में आईपी57 सर्टिफिकेशन रहने की उम्मीद है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैंडसेट में दायें हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।

बता दें कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जा रहे हैं। कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में 26 फरवरी को इवेंट आयोजित करने वाली है। संभव है कि इवेंट में और नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएं। नोकिया 6 के साथ तीन साल बाद नोकिया ब्रांड की स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी हुई है। यह फोन सिर्फ चीन में उपलब्ध है। बीच में जानकारी आई थी कि 2017 में कुल सात नोकिया एंड्रॉयड फोन लॉन्च किए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia P1, HMD Global, Mobiles, Android, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.