48MP कैमरा के साथ Nokia G50 5G फोन TENAA पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक

लीक के मुताबिक, Nokia G50 5G फोन में चार रैम और स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें, हाल ही में फोन के कुछ रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसके मुताबिक यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।

48MP कैमरा के साथ Nokia G50 5G फोन TENAA पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • Nokia G50 5G में मिल सकते हैं चार रैम और स्टोरेज विकल्प
  • नोकिया जी50 5जी दो कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक
  • मॉडल नंबर TA-1361 के साथ लिस्ट है फोन
विज्ञापन
Nokia G50 5G स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह कंपनी का किफायती 5जी स्मार्टफोन होगा। वहीं, अब यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हुआ है। लीक के मुताबिक, फोन में चार रैम और स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें, हाल ही में फोन के कुछ रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसके मुताबिक यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है।

TENAA वेबसाइट पर यह Nokia स्मार्टफोन मॉडल नंबर TA-1361 के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Nokia G50 5G से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है।
 

Nokia G50 5G specifications (Rumored)

TENAA वेबसाइट पर नोकिया जी50 5जी स्मार्टफोन Android 11 OS के साथ लिस्ट है। इसमें 6.82 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्युशन 720 x 1640 पिक्सल होगा। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगन 490 प्रोसेसर से लैस होगा। रैम व स्टोरेज के लिहाज़ से फोन में चार विकल्प मिलेंगे, जिसमें 2 जीबी, 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी शामिल है। उसी तरह स्टोरेज में 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। लिस्टिंग के अनुसार, फोन सी ब्लू और डॉन कलर ऑप्शन में चीन में आएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा को सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में जगह दी गई है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद होगी।

फोन की बैटरी, 4,850 एमएएच की होगी। वहीं, नोकिया जी50 5जी का डायमेंशन 173.83 x 77.68 x 8.85m और भार 220 ग्राम होगा।

नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि यह नोकिया का सबसे किफायती 5जी नोकिया फोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »