6GB रैम, 5050mAh बैटरी, ट्रिपल कैमरा के साथ Nokia G21 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह दो साल के OS अपग्रेड और अपने कॉम्पिटिटर्स से दो गुना ज्‍यादा सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G21 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है
  • यह 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है
  • Nokia G21 को डस्क और नॉर्डिक ब्लू कलर्स में लाया गया है

भारत में Nokia G21 की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है।

नोकिया (Nokia) ने मंगलवार को उसकी G सीरीज के सबसे नए मेंबर के रूप में Nokia G21 स्‍मार्टफोन को लॉन्च किया। नया नोकिया फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है और इसे ट्रिपल रियर कैमरों के साथ-साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। Nokia G21 भी 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह दो साल के OS अपग्रेड और अपने कॉम्पिटिटर्स से दो गुना ज्‍यादा सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा करता है। Nokia G21 का मुकाबला Redmi Note 11, Realme 9i और Samsung Galaxy M32 जैसे स्‍मार्टफोन्‍स से होगा।
 

Nokia G21 के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

भारत में Nokia G21 की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Nokia G21 को डस्क और नॉर्डिक ब्लू कलर्स में लाया गया है। यह Nokia.com वेबसाइट के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। इसके अलावा, चुनिंदा रिटेल स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स साइटों के जरिए भी इसे खरीदा जा सकेगा। Nokia G21 खरीदने वाले कस्‍टमर्स को बजाज फिनसर्व से ट्रिपल जीरो फाइनेंस का ऑफर भी मिल रहा है। 
Advertisement

फरवरी में Nokia G21 को रूस में 4GB + 64GB मॉडल के लिए RUB 15,999 (लगभग 16,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Nokia ब्रैंड का लाइसेंस रखने वाली HMD Global ने पिछले साल भारत में Nokia G20 को 4GB + 64GB ऑप्‍शन के साथ 12,999 रुपये में पेश किया था। 
 

Nokia G21 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Nokia G21 स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में 180Hz का टच सैंपलिंग रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी है। यह फोन एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 SoC से लैस है। इसमें 6GB तक रैम है। Nokia G21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

Nokia G21 में 8 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। यह 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (512GB तक) बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में फ‍िट किया गया है। फोन में 5,050mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्‍स में आने वाला चार्जर 10W आउटपुट देता है। फोन का 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy build quality
  • Guaranteed Android updates
  • Clean Android experience
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Slow charging with bundled charger
  • SoC isn?t the most powerful
  • Low-resolution display
  • Ships with Android 11
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.