नोकिया ई1 एंड्रॉयड फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर का हुआ खुलासा

नोकिया ई1 एंड्रॉयड फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • नोकिया ई1 में हो सकता है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है
  • फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया ब्रांड का एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 लॉन्च करके सबको चौंका दिया। वैसे, खबर तो पहले से ही थी कि नोकिया 2017 में स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी करेगी। लेकिन यह सबकुछ इतनी जल्दी होगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

नोकिया 6 को चीन के लिए लॉन्च किया गया है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

दूसरी तरफ, एक एंट्री-लेवल नोकिया स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें और डिज़ाइन स्केच कुछ दिन पहले लीक हुए थे। जानकारी मिली है कि कथित ई1 बजट स्मार्टफोन में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 या 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा। ऐसा दावा नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में किया गया है।

नोकिया ई1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू होगा।

कैमरे की बात करें तो नोकिया ई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इसे एचएमडी ग्लोबल द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia E1, Nokia E1 Specifications, Nokia E1 Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »