Rs 5,999 की कीमत में लॉन्च हुआ Nokia C01 Plus, इन खूबियों से लैस है फोन

Nokia C01 Plus फोन की कीमत भारत में 5,999 रुपये सेट की गई है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन को आप Nokia.com, Amazon और अन्य प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Rs 5,999 की कीमत में लॉन्च हुआ Nokia C01 Plus, इन खूबियों से लैस है फोन
ख़ास बातें
  • Nokia C01 Plus में सिंगल रियर कैमरा मिलता है
  • नोकिया सी01 प्लस की स्टोरेज 16 जीबी है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Nokia C01 Plus को भारत में Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global के नए बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन नोकिया सी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसमें Android 11 (Go edition) प्रीलोडेड आया है। साथ ही फोन में 5.45 इंच की एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फ्लैश सपोर्ट के साथ मौजूद है। नोकिया सी01 प्लस फोन 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलेंगे और कहा गया है कि फोन को दो साल तक हर तीसरे महीने सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
 

Nokia C01 Plus price in India, availability, sale offers

Nokia C01 Plus फोन की कीमत भारत में 5,999 रुपये सेट की गई है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन को आप Nokia.com, Amazon और अन्य प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक और पर्पल।

Nokia का यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Jio-exclusive ऑफर्स के साथ आता है। साथ ही जियो सब्सक्राइबर्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट प्राइस सपोर्ट प्राप्त होगा और MyJio app या फिर जियो रिटेल स्टोर के जरिए इस फोन को खरीदने के लिए उन्हें 5,399 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

Nokia C01 Plus specifications

डुअल सिम (नैनो) नोकिया सी01 प्लस एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। फोन में 5.45-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। वहीं, फोन की स्टोरेज 16 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि 5 मेगापिक्सल का है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। दोनों ही कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।

नोकिया सी01 प्लस में 3,000mAh बैटरी शामिल है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह पूरे दिन आपका साथ देगी। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 9.3x148x71.8mm और भार 157 ग्राम है।

कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को अगले दो सालों तक हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »