Nokia का 5G फोन होगा इस प्रोसेसर से लैस, अगले साल उठेगा पर्दा

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global को उम्मीद है 5जी तकनीक से नोकिया स्मार्टफोन बिजनेस की किस्मत बदल जाएगी और इसके लिए उसने क्वालकॉम (Qualcomm) के लेटेस्ट मिड-रेंज़ 5जी चिपसेट पर भरोसा रखा है।

Nokia का 5G फोन होगा इस प्रोसेसर से लैस, अगले साल उठेगा पर्दा

Nokia 5G में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा, जानें

ख़ास बातें
  • Nokia 5G फोन में होगा Snapdragon 765 SoC से लैस
  • प्योरडिस्प्ले से लैस हो सकता है आगामी नोकिया फोन
  • 4K HDR वीडियो कैप्चर सपोर्ट से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global को उम्मीद है 5जी तकनीक से नोकिया स्मार्टफोन बिजनेस की किस्मत बदल जाएगी और इसके लिए उसने क्वालकॉम (Qualcomm) के लेटेस्ट मिड-रेंज़ 5जी चिपसेट पर भरोसा रखा है। Snapdragon Tech Summit में कंपनी ने घोषणा की है कि नोकिया जल्द नए स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड स्नैपड्रैगन X52 5जी मॉडम से लैस 5जी फोन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने आगामी फोन को लेकर एक टीज़र इमेज़ को भी साझा किया है जिसमें साइड-माउंट फिंगरप्रिंट, ग्लॉसी फिनिश के साथ कर्व्ड रियर पैनल और बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की झलक देखने को मिल रही है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकस ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन समिट के पहले दिन इस बात का खुलासा किया कि कंपनी जल्द Snapdragon 765 SoC से लैस नोकिया (Nokia) फोन को लॉन्च करेगी। आगामी नोकिया फोन के टीज़र पोस्टर में कॉपर कलर फ्रेम और वॉल्यूम बटन के ठीक नीचे साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को मिली है।

जूहो सरविकस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आगामी नोकिया फोन इन-हाउस Zeiss कैमरा तकनीक से लैस होगा। इसके अलावा फोन में प्योरडिस्प्ले टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा जो एचडीआर 10 वीडियो प्लेबैक सपोर्ट प्रदान करेगी। स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होने के चलते ऐसा हो सकता है कि आगामी Nokia फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है।

HMD Global के चीफ प्रोडक्टर ऑफिसर जूहो सरविकास ने फिलहाल आगामी नोकिया फोन के नाम या फोन के इंटरनल हार्डवेयर की जानकारी को साझा नहीं किया है। कहा जा रहा है कि यह Nokia 8.2 स्मार्टफोन हो सकता है जिसके स्पेसिफिकेशन इस साल जुलाई में लीक हुए थे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global, Snapdragon 765, Snapdragon Summit, Qualcomm
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »