2017 की तीसरी तिमाही में उपलब्ध कराए गए 1 करोड़ 60 लाख नोकिया फोनः रिपोर्ट

अस्तित्व में आने के एक साल के अंदर ही, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड को तेजी से ग्लोबल मोबाइल मार्केट में वापस ला दिया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने दावा किया है कि तीसरी तिमाही में कंपनी ने 28 लाख़ नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन और एक करोड़ 35 लाख़ नोकिया फ़ीचर फोन बेचे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2017 15:35 IST
अस्तित्व में आने के एक साल के अंदर ही, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड को तेजी से ग्लोबल मोबाइल मार्केट में वापस ला दिया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने दावा किया है कि तीसरी तिमाही में कंपनी ने 28 लाख़ नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन और एक करोड़ 35 लाख़ नोकिया फ़ीचर फोन बेचे हैं।

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने एचएमडी ग्लोबल की शिपिंग के आंकड़ों को नोकियापावरयूज़र के साथ साझा किया है। इन आंकड़ों के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने 2.8 मिलियन यूनिट बेचीं। जबकि नोकिया फ़ीचर फोन रेंज के 13.5 मिलियन यूनिट बेचे गए। इन आंकड़ों  के साथ ही फ़ीचर फोन कंपनियों में नोकिया तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और स्मार्टफोन कंपनियों में नोकिया को 16वां नंबर मिला है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने एक बयान में कहते हुए यह दावा किया, ''बाज़ार में नोकिया की वापसी के साथ ही एचएमडी ग्लोबल ने फ़ीचर फोन सेगमेंट में नोकिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नोकिया के स्मार्टफोन को लेटेस्ट तिमाही में बाज़ार में तेजी से बढ़त मिलती है।''

पिछले साल मोबाइल मार्केट में उभरने के साथ ही, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया रेंज में लगातार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। नोकिया 2 जैसे बजट स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम नोकिया 8 और नए अवतार वाले नोकिया 3310 तक को एचएमडी ने अलग-अलग खरीदारों के लिहाज़ से हर प्राइस सेगमेंट में पेश किया है।
Advertisement

नोकिया 2 को अक्टूबर में 6,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन से 2 दिन की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। डुअल-सिम सपोर्ट वाला नोकिया 2 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होने का पता चला है।
Advertisement

नोकिया 9 के बारे में लगातार लीक और ख़बरों में जानकारी सामने आ रही है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आगे की तरफ़ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा। अगर ऐसा होता है तो, दो सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला नोकिया फैमिली का यह पहला फोन होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.