Nokia 9 बेंचमार्क साइट पर फिर लिस्ट, इस बार एंड्रॉयड ओरियो के साथ

एचएमडी ग्लोबल के कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। पहले दावा किया गया था कि नोकिया 9 में कार्ल ज़ाइस की ब्रांडिंग वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएगा। अब नोकिया 9 एक बार फिर बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है।

Nokia 9 बेंचमार्क साइट पर फिर लिस्ट, इस बार एंड्रॉयड ओरियो के साथ
ख़ास बातें
  • Nokia 9 जब लॉन्च होगा तब एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
  • नोकिया 9 में कार्ल ज़ाइस की ब्रांडिंग वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • Nokia 9 में क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल के कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। पहले दावा किया गया था कि नोकिया 9 में कार्ल ज़ाइस की ब्रांडिंग वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएगा। अब नोकिया 9 एक बार फिर बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे पता चला है कि फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो होगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia 9 जब लॉन्च होगा तब एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इस लिस्टिंग से सामने आई बाकी जानकारियां हमें पहले भी मिल चुकी हैं। डुअल कैमरा सेटअप में एक या फिर दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। यह 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा। इसके अलावा फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का होगा। इस कैमरे में भी 4के यूएचडी वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता होगी। गौर करने वाली बात है कि पहले रियर हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर होने की बात सामने आई थी। इसमें कार्ल ज़ाइस की कैमरा तकनीक होने की उम्मीद है।

Nokia 9 में क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट में डिस्प्ले 5.5 इंच का होने की बात थी। लेकिन नई लिस्टिंग में 5.2 या 5.3 इंच के डिस्प्ले का ज़िक्र है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एड्रेनो 540 जीपीयू और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की भी जानकारी है। पुरानी रिपोर्ट से यह भी पता चला था कि इसके रैम व स्टोरेज पर आधारित और वेरिएंट हो सकते हैं- 6 जीबी या 8 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज। नोकिया 9 के अन्य फीचर में फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईपी68 सर्टिफिकेशन, क्विक चार्ज सपोर्ट और एक आइरिस स्कैनर शामिल हैं।

अब तक लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि नोकिया 9 दमदार स्पेसिफिकेशन वाला प्रीमियम कैटेगरी का हैंडसेट होगा। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल की ओर से हैंडसेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आप चाहें तो इस लेख को पढ़कर नोकिया 9 के बारे में सारी जानकारियां जुटा सकते हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »