Nokia 9 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

आधिकारिक लॉन्च से पहले, नोकिया 9 के अहम सपेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। नोकिया 9 को अमेरिका की एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इंटरनेट पर नोकिया 9 की एक कथित तस्वीर के भी पोस्ट होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2017 12:34 IST
ख़ास बातें
  • एफसीसी साइट से खुलासा होता है कि फोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन मिला है
  • लिस्टेड नोकिया 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का पता चला है
  • लीक तस्वीरों से फोन में जो फ्रंट कैमरे होने का पता चला है
आधिकारिक लॉन्च से पहले, नोकिया 9 के अहम सपेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। नोकिया 9 को अमेरिका की एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इंटरनेट पर नोकिया 9 की एक कथित तस्वीर के भी पोस्ट होने का दावा किया गया है। इस तस्वीर में दिख रहे स्मार्टफोन में पतले बेज़ल डिज़ाइन वाला डिवाइस देखा जा सकता है। आने वाले नोकिया फ्लैगशिप को 19 जनवरी को नए नोकिया  6 (2018) और नोकिया 8 (2018) के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इससे पहले आईं ख़बरों में पहले ही खुलासा हो चुका है कि नोकिया 9 मॉडल नंबर TA-1042, TA-1005 और  TA-1009 के साथ आएगा। पहले मॉडल नंबर वाले वेरिएंट को चीन की 3सी सर्टिफिकेट साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। अब, एफसीसी साइट से नोकिया 9 का मॉडल नंबर टीए-1005 होने का पता चलता है। इस वेरिएंट में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो होने की उम्मीद है।

ज़्यादा स्टोरेज के अलावा, एफसीसी साइट पर देखे गए और अवतार कोडनेम वाले नोकिया 9 में 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में एक एलजी डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में 835 प्रोसेसर और 12 मेगापिक्सल व 13 मेगापिक्सल सेंसर वाला एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जाए। इसके अलावा, फोन में एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर और 3250 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है। एफसीसी लिस्टिंग में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, एफसीसी साइट से पता चलता है कि Nokia 9 सभी सेल्युलर फ्रीक्वेंसी बैंड के साथ आएगा जो एटीएंडटी और टी-मोबाइल सपोर्ट करेगा।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन को देखें तो ऐसा लगता है कि नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल अभी स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट नहीं देगी। बता दें कि अब तक के सबसे दमदार इस मोबाइल प्रोसेसर को क्वालकॉम ने हाल ही में लॉन्च किया है। एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि नोकिया फैमिली में ओलेड स्क्रीन के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा। बता दें कि ऐप्पल आईफोन में भी ओलेड डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
Advertisement

नोकिया 9 में रैम और कनेक्टिविटी की बात करें तो, एफसीसी लिस्टिंग पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही गौर करने वाली बात है कि उपलब्ध जानकारी TA-1005 वेरिएंट के लिए है जो इस सीरीज़ का टॉप-एंड मॉडल होगा।
Advertisement

एफसीसी सर्टिफिकेशन पर स्पेसिफिकेशन के अलावा, नोकिया 9 का डिज़ाइन भी लीक तस्वीर में देखा गया है। चीन की सोशल मीडिया नेटवर्क वीबो पर लीक हुई तस्वीर में स्मार्टफोन के पतले बेज़ल और एक मेटल फिनिश बॉडी देखी जा सकती है। इसके अलावा, तस्वीर से पता चलता है कि नोकिया 9 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप के अलावा डुअल सेलफी कैमरा दिया जाएगा।

नोकिया 9 के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए लॉन्च का इंतज़ार करना होगा। ख़बरें हैं कि एचएमडी 19 जनवरी को एक इवेंट आयोजित कर रही है जिसमें नोकिया 9 के अलावा, नोकिया 6 और नोकिया 8 को लॉन्च किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9, FCC, Nokia, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.