Nokia 9 PureView 'ओलंपिक' स्मार्टफोन में हैं एंड्रॉयड पाई और पांच रियर कैमरे

लवनोकिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू का कोडनेम 'ओलंपिक' होगा। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें नवंबर का सिक्योरिटी पैच है।

Nokia 9 PureView 'ओलंपिक' स्मार्टफोन में हैं एंड्रॉयड पाई और पांच रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 प्योरव्यू एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
  • Nokia 9 PureView हैंडसेट का कोडनेम 'ओलंपिक' है
  • इससे अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में ही पर्दा उठाया जाएगा
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बीते दो साल में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के पिटारे से तो अब तक कई फोन निकले हैं, लेकिन Nokia के प्रशंसकों को अब भी एक बेहद ही पावरफुल और अनोखे फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतज़ार है। दूसरी तरफ, Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां बीते कुछ महीनों से इंटरनेट पर सार्वजनिक होती रही हैं। अब इस हैंडसेट के कुछ फीचर के बारे में पता चला है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 PureView हैंडसेट का कोडनेम 'ओलंपिक' है। इसे एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया है।     

बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर पांच कैमरों वाला सेटअप होगा। पहले माना जा रहा था कि यह 2018 का HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। लेकिन कई कारणों से इसका लॉन्च टलता रहा। इसके बाद जानकारी सामने आई कि इस फोन को 2018 में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इससे अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में ही पर्दा उठाया जाएगा। फिर कुछ रिपोर्ट में इस फोन को Nokia 9 PureView नाम दिए जाने का दावा किया गया, खासकर जब एचएमडी ग्लोबल ने इस ट्रेडमार्क का माइक्रोसॉफ्ट से अधिग्रहण कर लिया। अब लवनोकिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू का कोडनेम 'ओलंपिक' होगा। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें नवंबर का सिक्योरिटी पैच है।

Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरे होंगे और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानकारी एफआईएच मोबाइल के सर्वर से मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसका बिल्ड नंबर 00CN_4_030 है। यह नवंबर के सिक्योरिटी पैच से लैस है। LoveNokia ने बताया है कि स्मार्टफोन चीनी मॉडल का टेस्ट डिवाइस है। यह रिटेल यूनिट नहीं है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है जिसे एफआईएच के सर्वर से हासिल किया गया है। यह उन पुरानी रिपोर्ट से मेल खाता है जिनमें नोकिया 9 प्योरव्यू में पिछले हिस्से पर पांच कैमरे होने का दावा किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9, Nokia 9 PureView, PureView, Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »