Nokia 9 के पांच रियर कैमरे और ग्लास बैकपैनल की मिली झलक

एक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा फोन की तस्वीर लीक की गई है। बायीं तरफ से डिवाइस का पिछला हिस्सा दिखाया गया है। प्रतीत होता है कि Nokia 9 की तस्वीर वास्तविक है। लेकिन रिपोर्ट में दावा है कि यह लीक हुई जानकारियों के आधार पर बनाया गया है।

Nokia 9 के पांच रियर कैमरे और ग्लास बैकपैनल की मिली झलक

Photo Credit: Instagram/ Review1st

ख़ास बातें
  • कंसेप्ट के आधार पर बनाई गई है Nokia 9 की तस्वीर
  • फोटो से हमें Nokia 9 के डिज़ाइन का अनुमान लग गया है
  • Nokia 9 को पहले इस साल लॉन्च होना था, लेकिन अब 2019 में पेश होगा
विज्ञापन
HMD Global के फ्लैगशिप डिवाइस Nokia 9 को इस साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन हाल की कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कैमरा प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों के कारण नोकिया 9 का लॉन्च फिलहाल टल गया है। Nokia 9 का कैमरा सेटअप इसकी सबसे अहम खासियत होगी। पिछले हिस्से पर कुल पांच कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की तस्वीरें कई बार लीक हो चुकी हैं। लेकिन इस बार लीक हुई फोटो से हमें इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की अब तक की सबसे बेहतरीन झलक मिली है।

एक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा इस फोन की तस्वीर लीक की गई है। इसमें बायीं तरफ से डिवाइस का पिछला हिस्सा दिखाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन की तस्वीर वास्तविक है। लेकिन रिपोर्ट में दावा है कि इसे अब तक लीक हुई जानकारियों के आधार पर बनाया गया है। यानी यह कंसेप्ट पर बनी तस्वीर है। फोटो में Nokia 9 हाथों में नज़र आ रहा है। रियर हिस्से का पेंटा लेंस कैमरा साफ-साफ दिख रहा है।

ज़ाइस ब्रांडिंग वाले पांच सेंसर की पहचान हो सकती है और एलईडी फ्लैश टॉप में बायें किनारे पर नज़र आ रहा है। टॉप में दायीं तरफ एक और सेंसर है। यह संभवतः डुअल सेंसर है जिसका काम अभी साफ नहीं है। इमेज से यह भी पता चलता है कि Nokia 9 में ग्लास बैक होगा।

इस कंसेप्ट फोटो से हमें Nokia 9 के डिज़ाइन का अनुमान लग गया है। वैसे, हमें आधिकारिक जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा। खबर है कि HMD Global को कैमरा प्रोडक्शन में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। अब इस फ्लैगशिप डिवाइस को 2019 में लाने की योजना है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 में बेहद ही पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा।

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, Nokia 9 एंड्रॉयड पाई, 6 इंच डिस्प्ले, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 4150 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। अब तक इस फोन को स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने की जानकारी मिली है। लेकिन HMD Global को अब इसके बारे में गंभीरता से विचार करना होगा, क्योंकि अगले साल की शुरुआत से फ्लैगशिप डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने लगेंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9, HMD Global, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »