1450mAh बैटरी, FM रेडियो के साथ Nokia 8210 4G फीचर फोन लॉन्च, जानें कीमत

डुअल सिम कनेक्टिविटी, 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, रिमूवेबल बैटरी और 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इस फोन की कुछ और प्रमुख खूबियां हैं।

1450mAh बैटरी, FM रेडियो के साथ Nokia 8210 4G फीचर फोन लॉन्च, जानें कीमत

नया फीचर फोन 1450mAh की बैटरी के साथ आता है। कहा जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 27 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देता है।

ख़ास बातें
  • Nokia 8210 में 48MB रैम और 128MB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है
  • यह फोन एक बार चार्ज करने पर 27 दिनों स्‍टैंडबाय दे सकता है
  • भारत में Nokia 8210 की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है
विज्ञापन
Nokia ब्रैंड का लाइसेंस रखने वाली HMD Global ने मंगलवार को इंडिया में Nokia 8210 4G फीचर फोन को लॉन्च किया। नई डिवाइस दो अलग-अलग कलर ऑप्‍शंस में आती है। Unisoc T107 प्रोसेसर से पावर्ड Nokia 8210 में 48MB रैम और 128MB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। डुअल सिम कनेक्टिविटी, 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, रिमूवेबल बैटरी और 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इस फोन की कुछ और प्रमुख खूबियां हैं। Nokia 8210 में वायरलेस FM की खूबी के साथ ही MP3 प्लेयर भी मिलता है। नया फीचर फोन 1450mAh की बैटरी के साथ आता है। कहा जाता है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 27 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देता है।
 

Nokia 8210 4G के इंडिया में प्राइस 

भारत में Nokia 8210 की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है। इसे डार्क ब्‍लू और लाल कलर्स में पेश किया गया है, जिसे नोकिया इंडिया की वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन के साथ कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है।
 

Nokia 8210 4G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Nokia 8210 4G डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। नया फीचर फोन 3.8 इंच QVGA डिस्प्ले को सपोर्ट करता है और यह Unisoc T107 SoC से पावर्ड है। फोन में 128MB RAM और 48MB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इनबिल्ट स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 8210 4G के बैक साइड में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ FM रेडियो और MP3 प्लेयर को भी सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और एक माइक्रो-USB पोर्ट दिया गया है। Nokia के इस फीचर फोन में ब्लूटूथ V5 दिया गया है। यह फोन स्नेक, टेट्रिस, ब्लैकजैक जैसे गेम्‍स के साथ पैक होकर आता है। फोन में टॉर्च दिया गया है। इसके अलावा पावर, न्यूमेरिक और फंक्शन की भी हैं।

Nokia 8210 4G में 1,450mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 4G नेटवर्क पर 6 घंटे तक का टॉकटाइम या 27 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। डिवाइस का वजन 107 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले2.80 इंच
रियर कैमराहां
स्टोरेज128एमबी
बैटरी क्षमता1450 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »