नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के भारत में लॉन्च तारीख का खुलासा

लॉन्च के वक्त इन हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय कीमत का ऐलान किया गया। लेकिन भारतीय कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इन हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर गैजेट्स 360 को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2018 19:43 IST
ख़ास बातें
  • भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा
  • सके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा
  • नोकिया 8 सिरोको को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है
एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शुरू होने से ठीक पहले रविवार को बार्सिलोना में पांच नए नोकिया फोन लॉन्च किए। ये हैं- नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी। बता दें कि नोकिया 8110 4जी एक फीचर फोन है। लॉन्च के वक्त इन हैंडसेट की अंतरराष्ट्रीय कीमत का ऐलान किया गया। लेकिन भारतीय कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब इन हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर गैजेट्स 360 को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 से बातचीत में एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट इंडिया अजय मेहता ने लेटेस्ट नोकिया मोबाइल फोन के लॉन्च की तारीख के बारे में इशारों में बताया।

भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। भारत में यह फोन अप्रैल महीने में आएगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा।

नोकिया 8 सिरोको को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, नोकिया 7 प्लस को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।

जैसा कि हमने आपको बताया, रविवार को पांच मोबाइल से पर्दा उठाया गया। इनमें चार एंड्रॉयड स्मार्टफोन थे। तीन एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं। वहीं, नोकिया 1 एंड्रॉयड गो हैंडसेट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  3. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  4. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
  2. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  5. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  6. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  7. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  8. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  9. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  10. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.