Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट

Nokia ने अपने Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट ज़ारी किया है। यह अप्रैल के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 मई 2019 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 Sirocco को मिले इस अपडेट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा
  • Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को भी मिला यह अपडेट
  • Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus को एंड्रॉयड पाई पर आधारित अपडेट मिला
Nokia ने अपने Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट ज़ारी किया है। यह अप्रैल के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने के वादे को निभाते हुए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाले फिनलैंड की कंपनी HMD Global ने दोनों फोन के लिए अपडेट रोलआउट किया है। हालांकि, ये अपडेट कोई नया फीचर नहीं लाते हैं। Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus के लिए ज़ारी किए गए ये अपडेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित है। भारत में इन फोन को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को यह अपडेट मिलने लगा है।

नोकिया 8 सिरोको के लिए ज़ारी किए गए सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर V4.14B है और यह 353 एमबी का है। अहम खासियत की बात करें तो यह अपडेट अप्रैल महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। चेंजलॉग में बताया गया है कि यह अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी को बेहतर बनाता है। और साथ में यूज़र इंटरफेस को भी इनहांस करता है। रोलआउट के बारे में जानकारी NokiaPowerUser द्वारा दी गई है। दावा किया गया है कि यह अपडेट अभी भारत में सिर्फ नोकिया 8 सिरोको के लिए रिलीज किया गया है।

कई यूज़र्स ने Nokia 8 Sirocco को मिले इस अपडेट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किए हैं। अप्रैल सिक्योरिटी पैच अलग-अलग स्तर सिक्योरिटी से जुड़ी कमियों को दूर करता है।

जहां तक नोकिया 6.1 प्लस के अपडेट की बात है तो इसमें सिर्फ अप्रैल का सिक्योरिटी पैच है। इस अपडेट के बारे में भी सबसे पहले NokiaPowerUser द्वारा बताया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि अभी सिर्फ भारत में Nokia 6.1 Plus यूज़र्स को अपडेट मिल रहा है।

दूसरी तरफ, भारत में Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को अप्रैल 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर है। यह दावा इन हैंडसेट के यूज़र्स ने किया है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 8 Sirocco, April Security Patch, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.