Nokia 8 पहली नज़र में...

नोकिया 8 की कीमत 36,999 रुपये है और इसकी भिड़ंत सीधे तौर पर OnePlus 5 जैसे स्मार्टफोन से होगी। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2017 18:24 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में आ गया है
  • प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ आता है और एंड्रॉयड पर चलता है
  • हैंडसेट की कीमत 36,999 रुपये है
नोकिया 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में आ गया है। कई लोगों के लिए यह सपना पूरे होने जैसा है, क्योंकि नोकिया का यह फोन प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ आता है और एंड्रॉयड पर चलता है। Nokia 8 को सबसे पहले अगस्त महीने में लंदन में लॉन्च किया गया था। फोन को मंगलवार को नई दिल्ली में पेश किया गया। हैंडसेट की कीमत 36,999 रुपये है और इसकी भिड़ंत सीधे तौर पर OnePlus 5 जैसे स्मार्टफोन से होगी। पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा? आइए बताते हैं...

डिज़ाइन की बात करें तो यूनीबॉडी नोकिया 8 में वो सबकुछ है जो एक प्रीमियम हैंडसेट में होना चाहिए। मैटे और ग्लॉसी फिनिश के साथ 6000 सीरीज़ का एल्यूमीनियम, इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। 7.90 मिलीमीटर की मोटाई थोड़ी कम लगती है, खासकर 3090 एमएएच की बैटरी को ध्यान में रखा जाए तो। घुमावदार किनारों के कारण यह और पतला होने का एहसास देता है। दैनिक इस्तेमाल में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
Advertisement


स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत इसका कैमरा है। एचएमडी ग्लोबल कंपनी मार्केट में इस फोन के ‘bothie’ फीचर के बारे में बढ़ा चढ़ाकर बता रही है। दरअसल, इसकी मदद से आप दोनों ही कैमरे से एक साथ तस्वीरें और वीडियो कैपचर कर पाएंगे। आप बोथी मोड में बनाए वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप पर लाइव स्ट्रीम भी कर पाएंगे। इस फीचर की हमने टेस्टिंग भी की और हमें कोई शिकायत नहीं है।
Advertisement

एचएमडी ने नोकिया के साथ अपनी साझेदारी का फायदा उठाते हुए कंपनी की 360 वीआर कैमरा तकनीक को नोकिया 8 का हिस्सा बनाया है। यह स्मार्टफोन हाइ डायनमिक रेंज माइक्रोफोन के साथ आता है। इसकी मदद से फोन सराउंड साउंड को नोकियो ओज़ो ऑडियो आल्गोरिदम की मदद से रिकॉर्ड कर सकता है। एचएमडी का कहना है कि यूज़र वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं तो सॉफ्टवेयर इनकोडिंग की मदद से वर्चुअल सराउंड साउंड वीडियो का हिस्सा बना रहेगा।

फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्ल का आरजीबी सेंसर दिया गया है। यही सेंसर प्राइमरी कैमरे का भी हिस्सा है। फ्रंट और रियर कैमरे से आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। रियर कैमरा लेज़र ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement
 
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जो इस जेनरेशन के अन्य फ्लैगशिप एंड्रॉयड डिवाइस का हिस्सा है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में फोन का डुअल सिम वेरिएंट पेश किया गया है। हैंडसेट के विस्तृत रिव्यू के लिए गैजेट्स 360 के साथ बने रहें।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.