Nokia 8.1 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

कई Nokia 8.1 यूज़र्स ने लेटेस्ट अपडेट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2019 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है नोकिया 8.1 में
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Nokia 8.1 के दो विकल्प हैं
Nokia 8.1 को एंड्रॉयड पाई पर आधारित नया अपडेट मिलने की खबर है। यह अपडेट फोन के लिए अप्रैल महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। एंड्रॉयड पाई पर आधारित Nokia 8.1 के लिए यह अपडेट भारत में ज़ारी हो गया है। लेकिन अप्रैल महीने के सिक्योरिटी पैच के अलावा यह अपडेट और कुछ नहीं लाता है। नोकिया 8.1 के लिए जारी किए गए इस अपडेट का बिल्ड नंबर V2.59E है और यह 238.3 एमबी का है। अपडेट को ओवर द एयर रिलीज किया जा रहा है।

नोकिया 8.1 के लिए ज़ारी किए गए एंड्रॉयड पाई पर आधारित इस अपडेट के बारे में जानकारी सबसे पहले NokiaPowerUser द्वारा दी गई। फिलहाल, इस अपडेट को भारत और पॉलैंड में उपलब्ध कराया गया है। कई Nokia 8.1 यूज़र्स ने लेटेस्ट अपडेट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किए हैं। हमारा सामने जर्मन भाषा में लिखे एक ट्वीट से भी हुआ जिसमें अपडेट का स्क्रीनशॉट अटैच था। संभवतः जर्मनी में भी Nokia 8.1 यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित यह अपडेट ज़ारी हुआ है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह अपडेट कोई नया फीचर नहीं लाता है। चेंजलॉग में ज़िक्र है कि यह सिस्टम की स्टेब्लिटी को बेहतर बनाता है और यूज़र इंटरफेस को भी बेहतर बनाया गया है। अगर आपको अप्रैल महीने का सिक्योरिटी पैच नहीं मिला है तो Settings > About Phone > System updates में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4/ 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।
Advertisement

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।
Advertisement

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, April Security Patch, Android Pie

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.