Nokia 7 Plus के दूसरे सिम स्लॉट को जल्द मिलेगा 4जी एलटीई सपोर्ट

Nokia 7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है और यह चिपसेट डुअल सिम एलटीई फंक्शन के साथ आता है।

Nokia 7 Plus के दूसरे सिम स्लॉट को जल्द मिलेगा 4जी एलटीई सपोर्ट
ख़ास बातें
  • अप्रैल महीने में भारत में 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था नोकिया 7 प्लस
  • एक स्लॉट एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और दूसरा नहीं
  • एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने दी जानकारी
विज्ञापन
Nokia 7 Plus को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में पेश किया गया था। इसके बाद स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में भारत में 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। इनमें से एक स्लॉट एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और दूसरा नहीं। आलोचकों को यह बात पसंद नहीं आई। लॉन्च के बाद से कई यूज़र ने स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने के बावजूद इस कमी को लेकर निराशा जाहिर की है। हालांकि, अब एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने पुष्टि कर दी है कि Nokia 7 Plus के दूसरे सिम को भी जल्द ही एलटीई सपोर्ट मिल जाएगा।

Nokia 7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है और यह चिपसेट डुअल सिम एलटीई फंक्शन के साथ आता है। ऐसे में दूसरे सिम स्लॉट में एलटीई कनेक्टिविटी नहीं होने को लेकर कई यूज़र ने सवाल उठाए थे। मंगलवार को एक ट्विटर यूज़र को जवाब देते हुए सरविकास ने जानकारी दी कि नोकिया 7प्लस के दूसरे सिम स्लॉट में जल्द ही एलटीई सपोर्ट आएगा। यह स्वागत योग्य कदम है, क्योंकि भारत में कई यूज़र अब 4जी नेटवर्क पर जा चुके हैं।


बता दें कि Nokia 7 Plus हैंडसेट अमेज़न इंडिया, नोकिया शॉप और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। यह हैंडसेट ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर रंग में बिकता है।
 

Nokia 7 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट आठ कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम।

स्मार्टफोन की खासियतों में से एक इसका कैमरा भी है। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • कमियां
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 7 Plus Update, Nokia 7 Plus 4G LTE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »