Nokia 7.2 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Nokia 7.2 की कीमत 18,599 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 19,599 रुपये रखी गई है।

Nokia 7.2 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Nokia 7.2 के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Nokia 7.2 ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है
  • Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 7.2 में
विज्ञापन
Nokia 7.2 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। स्मार्टफोन को सबसे पहले आईएफए ट्रेड शो 2019 में पेश किया गया था। इसके बाद एचएमडी ग्लोबल ने बीते हफ्ते ही नोकिया 7.2 को भारतीय मार्केट में उतारा। नोकिया 7.2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यानी यह स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है। अहम खासियतों की बात करें तो नोकिया 7.2 में तीन रियर कैमरे हैं और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण नोकिया 7.2 को नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलने की गारंटी है। इस फोन में यूज़र्स को 6.3 इंच का डिस्प्ले,  6 जीबी तक रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर भी मिलेगा।
 

Nokia 7.2 price in India, launch offers

नोकिया 7.2 की कीमत 18,599 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 19,599 रुपये रखी गई है।

नोकिया 7.2 की बिक्री फ्लिपकार्ट और नोकिया मोबाइल स्टोर पर शुरू हुई है। यह फोन चारकोल और सेयान ग्रीन रंग में मिलेगा। फोन को ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

नोकिया की अपनी वेबसाइट से इस फोन को खरीदने पर 2,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा। यह ऑफर भी 31 अक्टूबर 2019 तक उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से Nokia 7.2 खरीदने वाले ग्राहकों को पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह ऑफर भी 31 अक्टूबर 2019 तक के लिए है।

28 सितंबर 2019 तक फ्लिपकार्ट पर Nokia 7.2 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।


कंपनी ने बताया है कि रिटेल स्टोर्स से नोकिया 7.2 खरीदने वाले ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिटेल स्टोर्स के लिए यह ऑफर 31 अक्टूबर तक उपलब्ध होगा। जियो सब्सकाइबर्स को 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज पर 7,200 रुपये का फायदा होगा। इसमें जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक, क्लियरट्रिप की ओर से 3,000 रुपये का वाउचर और ज़ूमकार पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी
 

Nokia 7.2 Specifications

डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट भी मिलेगा। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण फोन को तीन साल तक नियमित तौर पर सिक्योरिटी अपडेट और दो साल तक ओएस अपडेट मिलेगा। इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि नोकिया 7.2 यूज़र्स को तीन महीने के लिए गूगल वन की मेंबरशिप मिलेगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
 
2rrdafv4

Nokia 7.2


नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह एचडीआर 10 सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।ट

अन्य नोकिया फोन की तरह Nokia 7.2 भी ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। इसमें तीन ज़ाइस बोकेह मोड हैं। ये हैं ज़ाइस मॉडर्न, ज़ाइस स्वर्ल, ज़ाइस स्मूथ।

Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • कमियां
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia India, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »