Nokia 7.1 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट, लिस्टिंग के खुलासा

इस महीने ही Nokia 7.1 को एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। अब इस नोकिया स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया है।

Nokia 7.1 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट, लिस्टिंग के खुलासा
ख़ास बातें
  • डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है
  • Nokia 7.1 में हैं दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
  • 5.84 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी पैनल होगा Nokia 7.1 में
विज्ञापन
इस महीने ही Nokia 7.1 को एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। अब इस नोकिया स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया है। Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने लंदन में आयोजित लॉन्च इवेंट में कहा था कि Nokia 7.1 को अगले महीने एंड्रॉयड पाई का अपडेट दिया जाएगा। लीक हुई जानकारी तो यही बताती है कि अपडेट पर तेज़ी से काम चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि Nokia 7.1 गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस वजह से फोन को दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।

गीकबेंच लिस्टिंग में एक Nokia 7.1 मॉडल को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ दिखाया गया है। इसका मतलब है कि HMD Global अपने लेटेस्ट नोकिया स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई के अपडेट के साथ टेस्ट कर रही है। फिनलैंड की इस कंपनी ने पहले ही नोकिया 7.1 को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने का वादा किया था। गीकबेंच की लिस्टिंग में नोकिया 7.1 के स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च किए गए फोन वाले ही हैं।

नोकिया 7.1 को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने के अलावा एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6.1 और Nokia 6.1 Plus को यह अपडेट देने का वादा किया है। कंपनी अगले महीने नोकिया 8 और नोकिया 8 सिरोको के लिए भी यह अपडेट ज़ारी करेगी। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में Nokia 7 Plus के लिए स्टेबल एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी किया था।
 

Nokia 7.1 कीमत

Nokia 7.1 की ग्लोबल औसत कीमत 319 यूरो (करीब 27,000 रुपये) होगी। फोन को ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर में बेचा जाएगा। बिक्री अक्टूबर महीने में दुनिया भर के मार्केट में शुरू होगी। भारत में इस फोन की कीमत और उपलब्धता का ऐलान बाद में किया जाएगा।
 

नोकिया 7.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन डुअल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। 3060 एमएएच की बैटरी हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर है और वजन 160 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Pie, Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »