Nokia 7.1 Plus की तस्वीर लीक, 4 अक्टूबर को है कंपनी का लॉन्च इवेंट

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। यह इवेंट 4 अक्टूबर को सेंट्रल लंदन में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।

Nokia 7.1 Plus की तस्वीर लीक, 4 अक्टूबर को है कंपनी का लॉन्च इवेंट
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 Plus में हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 6.1 Plus के डिजाइन की छाप
  • 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा नोकिया 7.1 प्लस में
  • हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। यह इवेंट 4 अक्टूबर को सेंट्रल लंदन में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नोकिया 7.1 प्लस या नोकिया एक्स7 हो सकता है। यह स्मार्टफोन बीते कई हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से Nokia 7.1 Plus के डिजाइन की एक झलक मिली थी। संभव है कि इस इवेंट में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 से पर्दा उठाए। हालांकि, बीते हफ्ते आई एक रिपोर्ट में इस फोन के लॉन्च को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 तक टाले जाने की बात सामने आई थी।

पॉकेट लिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Global का यह लॉन्च इवेंट 4 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे आयोजित होगा। इवेंट के वेन्यू का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस हफ्ते ही Nokia 7.1 Plus की कथित तस्वीरें भारतीय ब्लॉग MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थीं। इसमें फोन के फ्रंट पैनल में डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आया।

लीक हुए रेंडर के मुताबिक, Nokia 7.1 Plus में हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 6.1 Plus के डिजाइन की छाप साफ झलकेगी। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है। Nokia 7.1 Plus में पिछले हिस्से पर कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, नोकिया लोगो, एंड्रॉयड लोगो और वृताकार फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा।

दूसरी तरफ, इस हफ्ते आई एक रिपोर्ट में Nokia X7 या Nokia 7.1 Plus के डिस्प्ले पैनल की झलक मिली है। इसमें कोई डिस्प्ले नॉच नहीं नज़र आया। इसके अलावा फोन 6.99 इंच के 1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले पैनल होने का दावा भी किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  2. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  3. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  4. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  7. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  8. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  9. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  10. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »