Nokia 7.1 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

बीते महीने के आखिर में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपने Nokia 7.1 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब नोकिया 7.1 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है।

Nokia 7.1 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

Nokia 7.1 की कीमत है 19,999 रुपये

ख़ास बातें
  • डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है
  • नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • पिछले हिस्से पर दो कैमरों के साथ आता है Nokia 7.1
विज्ञापन
बीते महीने के आखिर में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपने Nokia 7.1 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब नोकिया 7.1 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Nokia 7.1 को देशभर के रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक चाहें तो Nokia 7.1 को नोकिया इंडिया की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। हालांकि, अभी वेबसाइट पर सिर्फ प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है। अहम खासियतों की बात करें तो स्मार्टफोन में प्योरिडिस्प्ले पैनल, डुअल रियर कैमरा सेटअप, कार्ल ज़ाइन ऑप्टिक्स और 3060 एमएएच की बैटरी है।
 

Nokia 7.1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

नोकिया 7.1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी लॉन्च किया गया था जिसे फिलहाल भारत में नहीं लाया गया है।

Nokia 7.1 के लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी ने Airtel के साथ साझेदारी की है। प्रीपेड ग्राहकों को 1 टीबी 4जी डेटा मिलेगा। एयरटेल पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को अतिरिक्त 120 जीबी डेटा दिया जाएगा और साथ में तीन महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन व 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके लिए एयरटेल का कम से कम 499 रुपये का पोस्टपेड प्लान एक्टिव होना चाहिए। जो भी ग्राहक Nokia 7.1 खरीदने के लिए HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

नोकिया 7.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को अगले महीने तक एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलने का दावा है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 4 जीबी रैम मिलेगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन डुअल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। 3060 एमएएच की बैटरी हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर है और वजन 160 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Android One and no software bloat
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • Face recognition is iffy
  • Competition offers better specifications
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia India, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »