Nokia 6 बनाम Xiaomi Redmi Note 4 बनाम Samsung Galaxy J7 Prime बनाम Vivo V5

शाओमी नोट 4 और वीवो वी5 स्मार्टफोन में जहां नोकिया 6 से ज़्यादा रैम है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में ज़्यादा बड़ी बैटरी दी गई है। अगर आप असमंजस में हैं कि इनमें से कौन सा फोन खरीदें तो, हम आपकी मदद यह जानने में करेंगे कि नोकिया 6 किस तरह दूसरे फोन को चुनौती देता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2017 19:05 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को भारत में नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया
  • नोकिया 6 को रेडमी नोट 4 व सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम से मिलेगी चुनौती
  • इस प्राइस रेंज में वीवो वी5 भी मज़बूत दावेदारी पेश करता है
उम्मीद के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को भारत में अपना नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नोकिया 6 स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत पर एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर 14 जुलाई से नोकिया 6 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस कीमत के साथ, नोकिया 6 को शाओमी रेडमी नोट 4 (4 जीबी + 64 जीबी), सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और वीवो वी5 से चुनौती मिलेगी। ये स्मार्टफोन भारत में क्रमशः 12,999 रुपये, 15,050 रुपये और 15,299 रुपये के लिए में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

शाओमी रेडमी नोट 4 और वीवो वी5 स्मार्टफोन में जहां नोकिया 6 से ज़्यादा रैम है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में ज़्यादा बड़ी बैटरी दी गई है। अगर आप असमंजस में हैं कि इनमें से कौन सा फोन खरीदें तो, हम आपकी मदद यह जानने में करेंगे कि नोकिया 6 किस तरह दूसरे फोन को चुनौती देता है।
Advertisement
 

Nokia 6 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

नोकिया 6 स्मार्टफोन नए नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्माार्टफोन में सबसे महंगा फोन है।यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नगा पर चलता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी 2.5डी स्क्रीन है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले के ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो, नोकिया 6 में 16 मेगापिक्सल रियर सेंसर जबकि सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

नोकिया के नए एंड्रॉयड हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया 6 में 3000 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 6000 सीरीज़ एल्युमिनियम बॉडी है और इसमें इनबिल्ट डुअल स्पीकर व डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी और 4जी जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

इस प्राइस सेगमेंट में तुलना की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 के अलावा किसी और से शुरुआत करना बेईमानी होगा। भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है। नोकिया 6 की कीमत के लिहाज़ से बात करें तो 12,499 रुपये की कीमत वाले 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से नए नोकिया फोन की तुलना होगी।
 
Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, जीपीएस, इन्फ्रारेड, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी और 4जी जैसे फ़ीचर हैं।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

अब बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन की। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। और इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से लैस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर 1.6 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है।
Advertisement
 
कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी जे7 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हरै। स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो गैलेक्सी जे7 प्राइम में 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। इस फोन में 3300 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 151.5x74.9x8.1 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

वीवो वी5 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

वीवो वी5 एक सेल्फी स्मार्टफोन है जिसकी सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए फ्रंट कैमरा 'मूनलाइट ग्लो' के साथ आता है।  कैमरा अपर्चर एफ/2.0, एक सोनी आईएमएक्स376 सेंसर और एक 5पी लेंस से लैस है। इस फोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो सिंगल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ आता है।
 
डुअल सिम (हाइब्रिड डुअल-सिम) वाला वीवो वी5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 में वाई-फााई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी और 4जी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी है।
 
अब आपको नोकिया 6 और इसके प्रतिद्वंदियों के बारे में पता है। यह स्पष्ट है कि प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन में नोकिया 6 की तुलना में ज़्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन हैं। हालांकि, अब यह आपका चुनाव होगा कि आप नोकिया की पुरानी यादों के लिए स्पेसिफिकेशन के साथ समझौते के लिए तैयार हैं या नहीं। नोकिया 6 की परफॉर्मेंस के बारे में हम आने वाले समय में आपको ज़्यादा जानकारी मुहैया कराएंगे।
 
नोकिया 6 बनाम वीवो वी5 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम बनाम शाओमी रेडमी नोट 4

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.50 इंच5.50 इंच5.50 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430मीडियाटेक एमटी6750वीसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी16 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच3000 एमएएच3300 एमएएच4100 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 6.0.1एंड्रॉ़यड 6.0एंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.505.505.505.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x1920 पिक्सल720x1280 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
403267401401
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
-16:916:916:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 430MediaTek MT6750Samsung Exynos 7 Octa 7870Qualcomm Snapdragon 625
रैम
3 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी16 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128256128

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/1.9)13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीएलईडीएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल (f/1.9)5-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहींहां--
रियर ऑटोफोकस
-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-FunTouch 2.6-MIUI 8

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन-802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
हांनहींनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींनहींहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहांहां
सिम की संख्या
2222
Wi-Fi Direct
हांनहींनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
-हांहांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिमनैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांनहींहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांनहींहां
जायरोस्कोप
हांनहींनहींहां
बैरोमीटर
नहींनहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहींनहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.