नोकिया की दीवानगी नहीं हुई है कम, नोकिया 6 के लिए 2.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जनवरी 2017 18:19 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल 19 जनवरी को आयोजित होगी
  • नोकिया 6 के लिए मात्र 24 घंटे में ढाई लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन
  • वापसी के लिहाज से यह आंकड़ा नोकिया के लिए बेहद ही शानदार है
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले हफ्ते नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 से पर्दा उठाया था। स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल 19 जनवरी को आयोजित होगी। यह सेल चीन की ई-कॉमर्स साइट जेडी डॉट कॉम पर होगी। सेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत पड़ेगी। अब जानकारी मिली है कि नोकिया 6 के लिए मात्र 24 घंटे में ढाई लाख से ज़्यादा यूज़र ने रजिस्टर कराया है।

प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट में कहा गया है कि मिड-रेंज नोकिया 6 स्मार्टफोन ने रजिस्ट्रेशन के पहले दिन 2.5 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन पाए हैं। वापसी के लिहाज से यह आंकड़ा नोकिया के लिए बेहद ही शानदार है। इससे पता चलता है कि अब भी बाज़ार में नोकिया के दीवानों की कमी नहीं है।
Advertisement

कागज़ी तौर पर नोकिया 6 में कुछ भी अनोखा या अनदेखा नहीं है। चीनी मार्केट में यह फोन 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में ब्लैक कलर में मिलेगा।

याद दिला दें कि नोकिया इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
Advertisement

दूसरी तरफ, जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी को नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cheapest 10000mAh Power Banks: कम कीमत में बैटरी का बड़ा बैकअप, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.