नोकिया 6 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च

भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन नए अवतार में आया है। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 स्मार्टफोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट को ग्राहकों के लिए उतारा है। अब आपके पास नोकिया 6 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 फरवरी 2018 13:55 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 का नया वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • नोकिया 6 के इस वेरिएंट की बिक्री 16,999 रुपये में होगी
  • बिक्री अगले मंगलवार, 20 फरवरी से शुरू होगी
भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन नए अवतार में आया है। एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 स्मार्टफोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट को ग्राहकों के लिए उतारा है। अब आपके पास नोकिया 6 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। बता दें कि अब नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है। नए वेरिएंट की बिक्री 20 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। अब इस ई-कॉमर्स साइट पर इस नए वेरिएंट के लिए एक वेबपेज लाइव कर दिया गया है। इच्छुक ग्राहक चाहें तो फ्लिपकार्ट पर Nokia 6 (4 जीबी) के पेज पर जाकर 'Notify me' लिस्ट में खुद को जोड़ सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 6 हैंडसेट मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

इससे पहले भारत में नोकिया 6 का 3 जीबी रैम वेरिएंट बिकता था। इस फोन को बीते साल जनवरी महीने में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाज़ार में नोकिया 6 के साथ नोकिया 3 और नोकिया 5 को भी उतारा गया था। चीनी मार्केट में नोकिया 6 का 4 जीबी रैम वेरिएंट पहले से उपलब्ध रहा है। बता दें कि नया मॉडल हाल ही में लॉन्च किया गया नोकिया 6 (2018) नहीं है।
Advertisement
 

Nokia 6 (4 जीबी वेरिएंट) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

नोकिया 6 की बिक्री 16,999 रुपये में शुरू होगी। इसके अलावा लॉन्च ऑफर के तहत एक्सचेंज में अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। बता दें कि 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
 

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6, Nokia 6 Price, Nokia 6 Specifications, Nokia 6 India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.