Nokia 6.3 और Nokia 7.3 की बैटरी क्षमता को लेकर सामने आया नया लीक

नोकिया की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने Nokia 6.3/ Nokia 6.4 या फिर Nokia 7.3/ Nokia 7.4 के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही कंपनी ने यह साफ किया है कि इनका नाम क्या होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.3/ Nokia 6.4 में मिल सकती है 4,500 एमएएच बैटरी
  • Nokia 7.3/ Nokia 7.4 में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • HMD Global ने फिलहाल स्मार्टफोन के नाम का ऐलान नहीं किया है
Nokia 6.3 ( जिसका नाम Nokia 6.4 भी हो सकता है) और Nokia 7.3 (जिसका नाम  Nokia 7.4 भी हो सकता है) स्मार्टफोन मॉडल्स कथित रूप से क्रमश: 4,500 एमएएच और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस आ सकते हैं। दोनों ही फोन के बैटरी मॉडल्स कथित रूप से TUV Rheinland certification वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं, जहां से जानकारी हासिल हुई है कि 4,500 एमएएच की बैटरी मॉडल नंबर CN110 के साथ और बड़ी 5,000 एमएएच की बैटरी मॉडल नंबर WT340 के साथ आ सकती है। यह दोनों बैटरी मॉडल्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे, फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, नोकिया की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने Nokia 6.3/ Nokia 6.4 या फिर Nokia 7.3/ Nokia 7.4 के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही कंपनी ने यह साफ किया है कि इनका नाम क्या होगा।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार, दो बैटरी मॉडल नंबर CN110 और WT340 के साथ TUV Rheinland certification वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह दो मॉडल्स नोकिया फोन के हैं, जो कि Nokia 6.3/ Nokia 6.4 या फिर Nokia 7.3/ Nokia 7.4 हो सकते हैं। CN110 बैटरी मॉडल नंबर 4,500 एमएएच बैटरी के लिए है और यह कथित नोकिया 6.3 या फिर नोकिया 6.4 स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं, WT340 बैटरी मॉडल नंबर 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह नोकिया 7.3 या फिर नोकिया 7.4 स्मार्टफोन हो सकता है। लिस्टिंग में इसके अलावा बैटरी से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एचएमडी ग्लोबल इस साल नए नोकिया मॉडल्स लॉन्च कर सकती है, लेकिन लगता है ऐसा होगा नहीं। माना जा रहा था कि कंपनी नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा और यह भी अफवाहें थी कि कंपनी दो फोन को नवंबर महीने में पेश कर सकती है। प्रतीत हो रहा था कि कंपनी अगले साल 2021 की शुरुआत में इन फोन को पेश कर सकती है।

इस महीने Nokia 5.4 और Nokia C1 Plus स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन भारतीय मार्केट में कब दस्तक देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6 3, Nokia 7 3, TUV Rheinland
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.