Nokia 6.3 के लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी, कैमरा डिटेल भी लीक

Nokia 6.3 सितंबर 2019 में लॉन्च किए गए Nokia 6.2 का अपग्रेड होगा। याद दिला दें कि नोकिया 6.2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आता है।

Nokia 6.3 के लॉन्च को लेकर मिली यह अहम जानकारी, कैमरा डिटेल भी लीक

Nokia 6.3 में Zeiss ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने का दावा है

ख़ास बातें
  • Nokia 6.3 हो सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम से लैस
  • Zeiss ब्रांड का रियर कैमरा सेटअप लेकर आ सकता है नोकिया 6.3
  • पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.2 का अपग्रेड होगा आगामी नोकिया स्मार्टफोन
विज्ञापन
Nokia 6.3, HMD Global का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन साल की तीसरी तिमाही तक लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन पिछले साल लॉन्च किए गए नोकिया 6.2 का आपग्रेड होगा। यह भी इत्तला दी गई है कि कथित नोकिया 6.3 Zeiss-ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ क्वालकॉम प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। फोन के 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल HMD ग्लोबल ने लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे केवल एक लीक की तरह लेना समझदारी होगी।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 6.3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670/630 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में ज़ीस-ब्रांडेड रियर कैमरा सेटअप होने की भी जानकारी है। हालांकि कैमरों के रिजॉल्यूशन और टाइप की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। एक सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रिपोर्ट आगे यह भी जानकारी देती है कि आगामी नोकिया 6.3 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट के साथ आएगा, जिसकी कीमत 249 यूरो (लगभग 20,400 रुपये) होगी।

जैसा कि नाम से पता चलता है, Nokia 6.3 सितंबर 2019 में लॉन्च किए गए Nokia 6.2 का अपग्रेड होगा। याद दिला दें कि नोकिया 6.2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आता है। नोकिया 6.2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 15,999 रुपये में लॉन्च किया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नोकिया 6.3 इस साल मार्च में लॉन्च हुए नोकिया 5.3 के ठीक ऊपर सेट होगा, जिसका मतलब है कि यह नोकिया 5.3 के मुकाबले कुछ बदलावों के साथ आएगा। यदि हम नोकिया 5.3 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस आता है। यह देखना होगा कि इस फोन के मुकाबले आगामी Nokia 6.3 कितने अपग्रेड्स के साथ आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »