नोकिया 6 (2018) एंड्रॉयड वन फोन के बारे में जानें, कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल के द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से ठीक पहले नोकिया मोबाइल के लॉन्च इवेंट में पेश किया गया। इस स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था। देखा जाए तो यह उसी डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च था।

नोकिया 6 (2018) एंड्रॉयड वन फोन के बारे में जानें, कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2018) की कीमत 279 यूरो (करीब 22,200 रुपये) तय की गई है
  • नोकिया 6 (2018) के एक सिम और दो सिम वाले वेरिएंट होंगे
  • इस स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन
नोकिया 6 (2018) स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल के द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से ठीक पहले नोकिया मोबाइल के लॉन्च इवेंट में पेश किया गया। इस स्मार्टफोन को साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था। देखा जाए तो यह उसी डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च था। हालांकि, ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है और यही Nokia 6 (2018) की सबसे अहम खासियत भी है। स्मार्टफोन कंपनी के खास बोथी फीचर के साथ आता है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर को अब रियर पैनल पर जगह मिली है। पहले फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के ठीक नीचे मौज़ूद था। नोकिया 6 (2018) को एनोडाइज़्ड 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है।

Nokia 6 (2018) की कीमत 279 यूरो (करीब 22,200 रुपये) तय की गई है। इसमें टैक्स और सब्सिडी शामिल नहीं हैं। एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि यह दुनिया भर में हैंडसेट की औसत रिटेल कीमत होगी। भारत में इस हैंडसेट की कीमत क्या होगी? इसके बारे में अभी तक नहीं बताया गया है। स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट लॉन्च हुए हैं- ब्लैक/ कॉपर, व्हाइट/ आइरन और ब्लू/गोल्ड। बिक्री अप्रैल महीने में शुरू होगी। फोन के दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।

नोकिया 6 (2018) के एक सिम और दो सिम वाले वेरिएंट होंगे। यह क्षेत्र पर निर्भर करेगा। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ अपडेट की भी गारंटी है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 6 कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है यानी यूज़र एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को बोथी नाम दिया है।

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, सेंसर लाइट एनवायरोमेंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर और हाल सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.6 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।

इसके साथ इवेंट में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 8110 4जी को पेश किया।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »