Nokia 6.1 Plus को भी मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

HMD Global ने Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 के बाद अब Nokia 6.1 Plus के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी कर दिया गया है।

Nokia 6.1 Plus को भी मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 को पहले ही मिल चुका है एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट
  • Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 के बाद अब Nokia 6.1 Plus के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी कर दिया गया है। नोकिया 6.1 प्लस एचएमडी ग्लोबल का तीसरा ऐसा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जिसे Android 9.0 Pie अपडेट मिला है। एचएमडी ग्लोबल ने महीने के शुरुआत में कहा था कि अक्टूबर माह के अंत से पहले Nokia 6.1और Nokia 6.1 Plus को सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा।

नोकिया 6.1 प्लस को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। नोकिया 6.1 और नोकिया 6.1 प्लस के बाद अब नवंबर में Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना है। लेकिन अभी तक कंपनी द्वारा आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। Nokia 6.1 Plus को अपडेट मिलने की जानकारी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करते हुए दी है। याद करा दें कि इस महीने के शुरुआत में नोकिया 6.1 प्लस को नोकिया बीटा लैब के जरिए अपडेट मिला था। Google एंड्रॉयड वन का हिस्सा होने की वजह से सभी नोकिया ब्रांड के इन स्मार्टफोन को तेजी से एंड्रॉयड अपडेट मिल रहे हैं।

ट्विटर पर एक यूजर रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 1.3 जीबी है। नए अपडेट के बाद आपको फोन में नया सिस्टम नेविगेशन, सेटिंग्स मेन्यू आदि कई फीचर्स में बदलाव देखने को मिलेगा। एंड्रॉयड पाई अपडेट एडेप्टिव बैटरी फीचर, एडेप्टिव और ऑप्टिमाइजेशन ब्राइटनेस लेवल, ऐप्लिकेशन एक्शन के साथ अक्टूबर 2018 गूगल सिक्योरिटी पैच मिलेगा।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus लॉन्च के बाद से एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता था। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 7 Plus, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »