Nokia 5310 भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Nokia Mobile India के ट्विटर अकाउंट से ऐलान किया गया है कि नोकिया 5310 फीचर फोन भारत में लाया जाने वाला है। ट्वीट में बताया गया है कि यह फीचर फोन भारत में जल्द लॉन्च होगा, लेकिन लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Nokia 5310 भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • नोकिया 5310 फोन में मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर और 8 एमबी रैम है
  • 1,200 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है Nokia 5310 में
  • Nokia 5310 में में 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले है मौज़ूद
विज्ञापन
Nokia 5310 फीचर फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि हाल ही में पेश किए गए नोकिया 5310 को जल्द ही भारतीय मार्केट में लाया जाएगा। नोकिया 5310 अनोखे मल्टी-कलर्ड डिज़ाइन और किनारे पर म्यूजिक के लिए प्लेबैक कंट्रोल, व दो फ्रंट फायरिंग स्पीकर्स के साथ आता है। फोन के बारे में 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। यह 1,200 एमएएच बैटरी से लैस है। नोकिया 5310 फोन 2007 में लॉन्च किए गए Nokia 5310 Xpress Music से प्रेरित है।
 

Nokia 5310 India launch, expected price

Nokia Mobile India के ट्विटर अकाउंट से ऐलान किया गया है कि नोकिया 5310 फीचर फोन भारत में लाया जाने वाला है। ट्वीट में बताया गया है कि यह फीचर फोन भारत में जल्द लॉन्च होगा, लेकिन लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। नोकिया 5310 को ग्लोबल मार्केट में मार्च में लॉन्च किया गया था। ट्वीट में लिखा है, “The countdown to the remix has begun. Are you ready to #NeverMissABeat?”

HMD Global ने भारतीय वेबसाइट पर Nokia 5310 के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। पेज पर डिवाइस का एक वीडियो है और इसके कई फीचर्स का ज़िक्र है। नोकिया 5310 फीचर फोन व्हाइट/ रेड और ब्लैक/ रेड रंग में आएगा।
 

Nokia 5310 feature specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 5310 कई नए अपग्रेड के साथ आया है। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल ने इस बात पर ज्यादा ज़ोर दिया कि यह फोन अपने पिछले फोन की तरह खासतौर पर 'संगीत प्रेमियों' के लिए डिजाइन किया गया है। इस 2जी फीचर में 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और फिजिकल कीपैड दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन डुअल सिम और सिंगल सिम विकल्प के साथ आता है।

इसके साथ ही नोकिया 5310 फोन में मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर और 8 एमबी रैम है। यह फोन नोकिया सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 एमबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

इसमें 1,200 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है। इसके बारे में 7.5 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है।

Nokia 5310 में वीजीए कैमरा के साथ फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा इसमें एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो का भी सपोर्ट मिलेगा। 123.7 x 52.4 x 13.1 मिलीमीटर माप के साथ इस फीचर फोन का वज़न 88.2 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and portable
  • Dual-SIM
  • Stereo speakers
  • Well-designed software
  • Multi-day battery life
  • कमियां
  • 2G only, no Wi-Fi
  • Very poor camera quality
  • No support for popular apps
डिस्प्ले2.40 इंच
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमराVGA-मेगापिक्सल
रैम8एमबी
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30+
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »