Nokia 5310 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को

Nokia 5310 वाकई में कंपनी के लोकप्रिय फीचर फोन Nokia 5310 Xpress Music का ही रिफ्रेश्ड वर्ज़न है। यह व्हाइट/ रेड और ब्लैक/ रेड रंग में आएगा।

Nokia 5310 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को
ख़ास बातें
  • नोकिया 5310 फोन में मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर और 8 एमबी रैम है
  • 1,200 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है Nokia 5310 में
  • Nokia 5310 में वीजीए कैमरा के साथ फ्लैश दिया गया है
विज्ञापन
Nokia 5310 को भारत में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने लॉन्च इवेंट का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। लेटेस्ट ट्वीट की मानें, तो कंपनी का यह फीचर फोन पांच दिनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। यानी नोकिया 5310 फोन 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस फीचर फोन को मार्च महीने में ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। यह 2007 में पेश किए गए Nokia 5310 Xpress Music का रिफ्रेश्ड वर्ज़न है। नया नोकिया 5310 फोन मल्टी-कलर्ड डिज़ाइन और फिजिकल प्लेबैक कंट्रोल्स के साथ आता है।
 

Nokia 5310 India launch date

नोकिया मोबाइल्स इंडिया के ट्विटर हैंडल से नया टीज़र ज़ारी किया गया है जिससे Nokia 5310 के लॉन्च की तारीख का खुलासा होता है। टीज़र के मुताबिक, नोकिया के इस फीचर फोन को पांच दिनों में पेश कर दिया जाएगा। यानी लॉन्च की तारीख 16 जून की होगी। HMD Global ने अपनी वेबसाइट पर फोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज़ कर दिया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Nokia 5310 वाकई में कंपनी के लोकप्रिय फीचर फोन Nokia 5310 Xpress Music का ही रिफ्रेश्ड वर्ज़न है। यह व्हाइट/ रेड और ब्लैक/ रेड रंग में आएगा।
 

Nokia 5310 feature specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 5310 कई नए अपग्रेड के साथ आया है। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल ने इस बात पर ज्यादा ज़ोर दिया कि यह फोन अपने पिछले फोन की तरह खासतौर पर 'संगीत प्रेमियों' के लिए डिजाइन किया गया है। इस 2जी फीचर में 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और फिजिकल कीपैड दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन डुअल सिम और सिंगल सिम विकल्प के साथ आता है।

इसके साथ ही नोकिया 5310 फोन में मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर और 8 एमबी रैम है। यह फोन नोकिया सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 एमबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

इसमें 1,200 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है। इसके बारे में 7.5 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है।

Nokia 5310 में वीजीए कैमरा के साथ फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा इसमें एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो का भी सपोर्ट मिलेगा। 123.7 x 52.4 x 13.1 मिलीमीटर माप के साथ इस फीचर फोन का वज़न 88.2 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and portable
  • Dual-SIM
  • Stereo speakers
  • Well-designed software
  • Multi-day battery life
  • कमियां
  • 2G only, no Wi-Fi
  • Very poor camera quality
  • No support for popular apps
डिस्प्ले2.40 इंच
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमराVGA-मेगापिक्सल
रैम8एमबी
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30+
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »