Nokia 5.2 की तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरे होने की मिली जानकारी

Nokia 5.2 हैंडसेट में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। पिछले हिस्से पर इस रिंग में चार कैमरों के लिए जगह है और इन सबके बीच में डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है।

Nokia 5.2 की तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरे होने की मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Nokia 5.2 की कीमत 180 डॉलर (करीब 12,800 रुपये) हो सकती है
  • 23 फरवरी को लॉन्च हो सकता है नोकिया 5.2
  • दावा है कि नोकिया 5.2 में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global बार्सिलोना में 23 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। चर्चा है कि Nokia 5.2 को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। अब नोकिया 5.2 हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि इस Nokia स्मार्टफोन में एक रिंग में चार रियर कैमरे होंगे। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच वाला डिज़ाइन दिया जाएगा।

टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने ट्विटर पर नए नोकिया फोन की वास्तविक तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने बताया है कि तस्वीरों में नज़र आ रहे Nokia फोन का कोडनेम 'Captain America' है। हालांकि, ‘Nokia 5.2' को लेकर असमंजस की स्थिति है। संभव है कि इस फोन को किसी और नाम से लाया जाए।

कथित नोकिया 5.2 हैंडसेट में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है। पिछले हिस्से पर इस रिंग में चार कैमरों के लिए जगह है और इन सबके बीच में डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। रियर पैनल का कर्व्ड प्रोफाइल है। प्रतीत होता है कि यह ग्लॉसी फिनिश है। फ्रंट पैनल का डिज़ाइन जाना-पहचाना है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच है और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़े हैं, जहां पर नोकिया की ब्रांडिंग है। बताया गया है कि नोकिया 5.2 में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। संभव है कि इसके और वेरिएंट लाए जाएं।

Nokia 5.2 की कीमत 180 डॉलर (करीब 12,800 रुपये) हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 4 मार्च से उपलब्ध हो सकता है। रिलीज की तारीख भरोसेमंद लगती है। क्योंकि इसे 23 फरवरी को लॉन्च होना है। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में नोकिया 5.2 में तीन रियर कैमरे होने के दावे किए गए थे। इसके अलावा फोन का कोडनेम ‘Nokia Daredevil' बताया गया था और इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होने का दावा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Captain America, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  2. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  3. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  4. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  5. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  6. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  7. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  8. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  9. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »