Nokia 400 एंड्रॉयड फीचर फोन की वीडियो लीक, डिज़ाइन और फीचर्स से उठा पर्दा!

वीडियो में About Phone में जाकर फोन की जानकारी दी गई है, जैसे यह फोन Android 8.1.0 Oreo पर काम करेगा। इस फोन मे 512MB रैम मिलेगी।

Nokia 400 एंड्रॉयड फीचर फोन की वीडियो लीक, डिज़ाइन और फीचर्स से उठा पर्दा!
ख़ास बातें
  • Nokia 400 फोन Android 8.1.0 Oreo पर काम करेगा
  • नोकिया 400 में मिल सकती है 512एमबी रैम
  • पहले भी ऑनलाइन लिस्ट हुआ था ये फोन
विज्ञापन
Nokia 400 फीचर फोन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन की एक हैंड्स-ऑन वीडियो साझा की गई है, जिसमें कथित नोकिया 400 एंड्रॉयड फीचर फोन को काफी करीब से देखा जा सकता है। एक साल पहले ये फोन सुर्खियों में आया था, लेकिन बाद में कहा गया कि अब कंपनी इस फोन को नहीं लेकर आने वाली है। हालांकि, अब इस फोन की वीडियो सामने आई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस वीडियो में फीचर फोन का न केवल लुक देखा जा सकता है बल्कि इसमें फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी सामने आई है।

वीडियो में कथित Nokia 400 एंड्रॉयड फीचर फोन के लुक की बात करें, तो यह देखने में रेगुलर फीचर फोन की तरह ही है। जिसमें एक छोटा डिस्प्ले, टी9 कीपैड, रीमूवल बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा, फोन में मैट पॉलिकार्बोनल बॉडी दी गई है। लुक के अलावा, वीडियो में फोन के फंक्शन को भी दर्शाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोकिया 400 फीचर फोन गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में गूगल क्रोम ब्राउज़र, यूट्यूब, व्हाट्सऐप, स्नैक गेम जैसी ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगी। इस वीडियो की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई थी

वीडियो में About Phone में जाकर फोन की जानकारी दी गई है, जैसे यह फोन Android 8.1.0 Oreo पर काम करेगा। इस फोन मे 512MB रैम मिलेगी।

साथ ही बाकि प्री-इंस्टॉल ऐप्स की बात करें, तो इसमें फाइल मैनेजर, एंड्रॉयड टीवी, गैलेरी, क्लॉक, कैलक्यूलेटर, मैप्स, एफएम, एयरटेल पे, कैमरा आदि शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले साल खबर आई थी कि Nokia का एक नया फीचर फोन पर काम कर रहा है। ये फोन Wi-Fi Alliance के डेटाबेस में देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि यह फोन GAFP ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और Nokia 400 4G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। GAFP OS स्पेशल तौर पर फीचर फोन के लिए तैयार किया गया एंड्रॉयड वर्जन होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 400, Nokia Feature Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »