नोकिया 3310 (2017) की कीमत का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मई 2017 09:35 IST
ख़ास बातें
  • नए नोकिया 3310 की बिक्री 15 मई से स्पेन में शुरू होगी
  • फोन की कीमत 59 यूरो (करीब 4,135 रुपये) होगी
  • नोकिया 3310 (2017) को एमडब्ल्यूसी 2017 में पेश किया गया था
एमडब्ल्यूसी 2017 में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड वाले कई स्मार्टफोन लॉन्च किए। लेकिन इनमें से सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं नोकिया 3310 (2017)। हैंडसेट से जुड़ी पुरानी यादों के चलते, इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर फोन की कंपनी ने कुछ बाज़ारों के लिए कीमत तय कर दी है। स्पेन में नोकिया 3310 (2017) के 59 यूरो (करीब 4135 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध होने का खुलासा हुआ है।

नोकियापावरयूज़र द्वारा देखी गई लिस्टिंग के अनुसार, एक यूरोपियन रिटेलर मीडिया मार्केट ने नोकिया 3310 को स्पेन में अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। और फोन की रिलीज़ की तारीख 15 मई बताई है। फोन को 59 यूरो की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है जो कि एमडब्ल्यूसी में लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल द्वारा बताई गई 49 यूरो की कीमत से ज़्यादा है।
Advertisement

इससे पहले पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, नोकिया 3310 (2017) की बिक्री 28 अप्रैल से जर्मनी और ऑस्ट्रिया में शुरू होगी। लेकिन ऐसा नही हुआ। नोकियापावरयूज़र की इसी रिपोर्ट में बताया गया था कि नोकिया 3310 (20107) की कीमत 56 यूरो होगी, जो कि बताई गई कीमत से ज़्यादा है। हालांकि, बाद एक अपडेटेड रिपोर्ट में बताया गया कि नोकिया के फ़ीचर फोन को 26 मई को रिलीज़ किया जाएगा और जर्मनी व ऑस्ट्रिया में इसकी कीमत 69 यूरो (करीब 4,896 रुपये) होगी। ऐसा हो सकता है कि रिटेलर नोकिया 3310 को सुर्खियों में रखना चाहता हो,इसलिए एचएमडी ग्लोबल द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी का खुलासा करने तक हमें इंतज़ार करना होगा।

इसके अलावा, नोकिया ब्रांड वाले नोकिया 3, नोकियाा 5, नोकिया 6 और फ़ीचर फोन नोकिया 3310 (2017) को ब्रिटेल के एक ई-रिटेलर ने प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया है। हालांकि, ये डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन इन डिवाइस के इस साल जून में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। नोकिया 3310(2017) की बात करें तो, ब्रिटेन के ई-रिटेलर की लिस्टिंग में मध्य जून में आने वाले इस फोन की कीमत 59.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड बताई गई है।
Advertisement

याद दिला दें कि नोकिया 3310 (2017) नोकिया सीरीज़ 30+ पर चलता है, यह नोकिया के सिम्बियन ओएस का अपग्रेड है। इस फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीए (240x320) नॉन-टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और बैटरी 1200 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिे यह 2जी नेटवर्क सपोर्ट करता है और ब्लूटूथ के साथ आता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 3310 Price, Nokia, Mobiles, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.