• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया 3310, नोकिया पी1 और दूसरे नोकिया एंड्रॉयड फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में होंगे लॉन्च, जानें सब कुछ

नोकिया 3310, नोकिया पी1 और दूसरे नोकिया एंड्रॉयड फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में होंगे लॉन्च, जानें सब कुछ

नोकिया 3310, नोकिया पी1 और दूसरे नोकिया एंड्रॉयड फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में होंगे लॉन्च, जानें सब कुछ
विज्ञापन
बार्सिलोना में इसी महीनो होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में 26 फरवरी को एचएमडी ग्लोबल 26 फरवरी को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कई नए नोकिया हैंडसेट के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, जिस नोकिया 6 के साथ कंपनी ने वापसी की है। इस स्मार्टफोन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता के बारे में भी इसी इवेंट में जानकारी मिलने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल नोकिया पी1 नाम से एक हाई-एंड स्मार्टफोन जबकि नोकिया 3 और नोकिया 5 किफ़ायती हैंडसेट बाजार में पेश कर सकती है। इन नए नोकिया हैंडसेट के अलावा नोकिया 3310 के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेकर भी इन दिनों ख़ासी चर्चा हो रही है।

नया नोकिया 3310
नोकिया 3310 अगले हफ्ते एक बार फिर लाइमलाइट में रहेगा। मोबाइल डिवाइस के लिए नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल 26 फरवरी को इवेंट में इस क्लासिक हैंडसेट के नए वेरिएंट को पेश कर सकती है। यह एक फ़ीचर फोन हो सकता है जिसमें बेसिक मल्टीमीडिया फंक्शन होंगे लेकिन यह पूरी तरह से एंड्रॉयड स्मार्टफोन नहीं होगा। नए नोकिया 3310 को 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।
 
nokia

नोकिया पी1: स्पेसिफिकेशन और कीमत
सबसे पहले बता दें कि नोकिया पी1 को कंपनी का नया एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है। और अभी तक कई लीक में इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में काफी जानकारी सामने आ चुकी है। नोकिया पी1 एंड्रॉयड स्मार्टफोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमशः 800 डॉलर (करीब 54,000 रुपये) और 950 डॉलर (करीब 64,700 रुपये) में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में इस स्मार्टफोन के भी नोकिया 6 की तरह ही सिर्फ चीन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। लेकिन नोकिया पी1 की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता के बारे में बाद में खुलासा किया जाएगा। लीक तस्वीरो पर ध्यान दें तो नोकिया पी1 मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ एक हाई-एंड डिवाइस हो सकता है जिसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
 
nokia

नोकिया पी1 के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ एक 5.3 इंच डिस्प्ले हो सकता है। ख़बरें हैं कि नोकिया पी1 में 6 जीबी रैम और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि यह फोन गैलेक्सी एस8 से पहले बाजार में उपलब्ध होगा या नहीं, क्योंकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग नए चिपसेट के साथ सबसे पहले फोन उपलब्ध कराएगी। नोकिया पी1 में ज़ेइस सर्टिफिकेशन वाला 22.6 मेगापिक्सल सेंसर का कैमरा हो सकता है। यह फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट के लिए आईपी-57 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकता है। इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी जो क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

नोकिया 3: स्पेसिफिकेशन और कीमत
नोकिया 3 बजट स्मार्टफोन के भी नोकिया एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। कथित नोकिया 3 की कीमत 149 यूरो (करीब 10,500 रुपये) रहने का अनुमान है। पहले आ चुकीं लीक के मुताबिक, नोकिया 3 एंड्रॉयड फोन में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। नोकिया 3 के मार्च और अप्रैल तक बाजार में आने की उम्मीद है।

नोकिया 5: स्पेसिफिकेशन और कीमत
नोकिया 5 की बात करें तो इस फोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 2 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 12 मेगगापिक्सल का रियर कैमरा होने कीी उम्मीद है। फोन को 199 यूरो (करीब 14,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 5 स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

नोकिया 6 के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने की योजना
 
nokia

सबसे आखिर में बात नोकिया 6 स्मार्टफोन की, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। इवेंट में चीन से बाहर लॉन्च होने की जानकारी मिलने की उम्मीद है। याद दिला दें कि एचएमडी ग्लोबल ने 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) की कीमत में चीन में पिछले महीने नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। बल्कि, नया नोकिया स्मार्टफोन इतनीतेजी से बिका क्योंकि लोगों ने आम सेल को फ्लैश सेल समझ लिया था। नोकिया 6 हाल ही में भारत में अनाधिकारिक तौर पर उपलब्ध था। ईबे इंडिया इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च के समय की कीमत की करीब दो गुनी कीमत पर बेच रही थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »