नोकिया 3310 (2017) की पहली झलक

नोकिया 3310 (2017) की पहली झलक
विज्ञापन
जब एचएमडी ग्लोबल ने ऐलान किया था कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2017 में लोकप्रिय नोकिया 3310 को वापस लाएगी। तो इस फ़ीचर फोन को लेकर उम्मीदें और उत्साह बढ़-चढ़कर थीं। नए नोकिया 3310 की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) है। और यह फोन पुरानी यादों को ताजा करते हुए (स्नेक्स गेम और नोकिया रिंगटोन), मॉडर्न लुक के साथ लोगों को आकर्षित करने में सफल रहा। लॉन्च इवेंट में हमें नए नोकिया 3310 की पहली झलक देखने को मिली और नीचे वीडियो में इसके बारे में जानें सब कुछ।

नोकिया 3310 (2017) में एकदम नया डिज़ाइन दिया गया है। फोन में घुमावदार किनारों और मजबूत बनावट के साथ ओरिजिनल 3310 की यादों को ताजा रखा गया है। नए कर्व्ड स्क्रीन विंडो को सूरज की रोशनी में बेहतर पढ़ सकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस फोन में नए पुश बटन हैं और ओरिजिनल फोन के कुछ फ़ीचर वाले एक नए यूआई का इस्तेमाल किया गया है। रेड, यलो, ब्लू और ग्रे नए कलर वेरिएंट के साथ नोकिया 3310 और ज्यादा ख़ूबसूरत दिखता है।


नोकिया 3310 (2017) में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। और फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक का होना इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत है। दूसरे नोकिया 3310 स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले, 2 जी कनेक्टिविटी और नोकिया सीरीज़ 30+ ओएस है। इस हैंडसेट में 16 एमबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 1200 एमएएच की बैटरी है जिससे 22 घंटे तक का टॉक टाइम और 31 दिन तक स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।

लोकप्रिय नोकिया 3310 को वापस लाने के अलावा, एचएमडी ग्लोबल ने क्लासिक स्नेक गेम को भी नए 3310 के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ और अपडेट किया है। यह गेम फेसबुक के मैसेंजर ऐप पर नए वर्ज़न पर उपलब्ध होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »