पुरानी यादों और मॉडर्न फीचर्स के साथ Nokia 3210 लॉन्च, दमदार बैटरी

Nokia 3210 की कीमत 3999 रुपये है। Nokia 235 4G की कीमत 3749 रुपये है और Nokia 220 4G की कीमत 3249 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3210 में 1450mAh की बैटरी 9.5 घंटे तक का टॉकटाइम प्रदान करती है।
  • Nokia 235 4G में 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia 220 4G में 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Nokia 3210 में 1450mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: HMD

HMD ने लोकप्रिय Nokia 3210 की 25वीं रिलीज वर्षगांठ पर इसे फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। एक समय का लोकप्रिय मोबाइल फोन भारतीय बाजारों में वापस आ गया है। यह फोन तीन बोल्ड और पुराने कलर्स स्कूबा ब्लू, ग्रंज ब्लैक और Y2K गोल्ड में उपलब्ध है। Nokia 3210 के अलावा ब्रांड ने Nokia 235 4G और Nokia 220 4G भी लॉन्च किए हैं। यहां हम आपको Nokia के नए फीचर फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia 3210, Nokia 235 4G, Nokia 220 4G Price


कीमत की बात की जाए तो Nokia 3210 की कीमत 3999 रुपये है। Nokia 235 4G की कीमत 3749 रुपये है और Nokia 220 4G की कीमत 3249 रुपये है। ये तीनों डिवाइसेज बिक्री के लिए HMD.com के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।


Advertisement
Nokia 3210 Specifications


दुनिया में आज के समय डिजिटल युग चल रहा है और ऐसे में जो लोग सोशल मीडिया, इंटरनेट और ऐप्स से दूर रहना चाहते हैं उनके लिए Nokia 3210 एक बेहतर समाधान के तौर पर आया है। Nokia 3210 मॉडर्न फीचर्स के साथ पुरानी यादों को जोड़ता है। इसका रेट्रो 1999 इंस्पार्यड डिजाइन एक यूनिक यूजर अनुभव प्रदान करता है, जबकि एक पावरफुल 1450mAh की बैटरी 9.5 घंटे तक का टॉकटाइम प्रदान करती है। फोन में क्लासिक स्नेक गेम भी शामिल किया गया है। इस मोबाइल में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्लैश टॉर्च शामिल है।

Nokia 3210 यूट्यूब और यूट्यूब म्यूजिक की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें 8 ऐप्स जैसे कि वेदर, न्यूज, सोकोबैन, क्रिकेट स्कोर, 2048 गेम और टेट्रिस भी मौजूद हैं। जिन लोगों ने ये फोन खरीद लिए हैं वे 20 जून से YouTube म्यूजिक का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा यह फोन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा अप्रूव्ड एक प्रीलोडेड यूपीआई एप्लिकेशन के साथ आता है जो कि आसान स्कैन-एंड-पे फंक्शन का सपोर्ट करता है और स्मार्टफोन जैसा पेमेंट अनुभव प्रदान करता है।


Advertisement
Nokia 235 4G Specifications


Nokia 235 4G में 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। इस मोबाइल में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल तीन कलर ऑप्शन Blue, Black और Purple में उपलब्ध है।


Advertisement
Nokia 220 4G Specifications


Nokia 220 4G में 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में UPI ऐप्लिकेशन प्रीलोडेड आती हैं, जिन्हें नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। इसके जरिए आसानी से ट्रांजेक्शन की जा सकती हैं। टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए बेहतर चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसे लगातार इस्तेमाल के लिए ड्यूराबल बनाया गया है। Nokia 220 4G पीच और ब्लैक कलर में आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.80 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

64एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

1450 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रैम

16एमबी

स्टोरेज

24एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Feature OS

रिज़ॉल्यूशन

120x160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.