• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 25 साल बाद नए अवतार में लौटा Nokia 3210 फोन, 2MP कैमरा, 32GB तक स्टोरेज से है लैस, जानें कीमत

25 साल बाद नए अवतार में लौटा Nokia 3210 फोन, 2MP कैमरा, 32GB तक स्टोरेज से है लैस, जानें कीमत

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

25 साल बाद नए अवतार में लौटा Nokia 3210 फोन, 2MP कैमरा, 32GB तक स्टोरेज से है लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Nokia

Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन में Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट है।
विज्ञापन
Nokia 3210 फिर से रिलीज किया गया है। नया फोन Nokia 3210 (2024) मॉनिकर के साथ आता है। 25 साल बाद लौटा ये पॉपुलर फीचर फोन इस बार बेहद आकर्षक कलर्स में लॉन्च किया गया है। HMD Global ने Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी है। फोन में रियर साइड में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Nokia 3210 (2024) Price

Nokia 3210 (2024) की कीमत 89 यूरो (लगभग 8,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे जर्मनी, स्पेन, और UK जैसे मार्केट्स में लॉन्च किया है। फोन जल्द ही मि़डल ईस्ट, अफ्रीका और भारत जैसे मार्केट्स में भी पेश किए जाने की बात सामने आई है। फोन को Grunge Black, Y2K Gold, Subba Blue जैसे कलर्स के साथ लॉन्च किया गया है। 
 

Nokia 3210 (2024) Specifications

Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें QVGA रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में रियर साइड में 2MP का मेन कैमरा मिलता है जिसके साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट है। फोन S30+ सिस्टम पर ऑपरेट करता है। इसमें रैम और स्टोरेज की बात करें तो Nokia 3210 (2024) में 64MB रैम, और 128MB स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग की बात की जाए तो नोकिया का यह फीचर फोन 1,450mAh बैटरी से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें कई और फीचर्स मिल जाते हैं। फोन में FM रेडियो, MP3 प्लेयर का सपोर्ट भी है। साथ ही इसमें क्लासिक स्नेक गेम भी डाला गया है। फोन में क्लाउड ऐप्स जैसे YouTube Shorts, News, Weather Updates आदि का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 3210 4G
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »