Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमतों में कटौती, जानें नया दाम

Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमतों में किया गया यह बदलाव स्थाई है। यह जानकारी नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने दी है। नोकिया 3.2 और नोकिया 4.2 ऑनलाइन स्टोर्स पर सस्ते में उपलब्ध हैं।

Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमतों में कटौती, जानें नया दाम

Nokia 3.2 और Nokia 4.2 बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं

ख़ास बातें
  • Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • नोकिया 3.2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • 3,000 एमएएच की बैटरी है नोकिया 4.2 में
विज्ञापन
Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमतों में कटौती की गई हैं। दोनों ही नोकिया हैंडसेट को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था। भारत में ये मई महीने से उपलब्ध हैं। जून महीने में दोनों के दाम में 500 रुपये की अस्थाई कटौती की गई थी। अब दोनों ही नोकिया फोन को नए दाम में उपलब्ध करा दिया गया है। नोकिया 3.2 की कीमत में 1,791 रुपये तक की कटौती की गई है और नोकिया 4.2 का दाम 1,491 रुपये कम हुआ है।
 

Nokia 3.2 Price

नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन के दोनों वेरिएंट क्रमशः 8,990 रुपये और 10,790 रुपये में लॉन्च हुए थे। इसका मतलब है कि नोकिया 3.2 का 2 जीबी रैम वेरिएंट 991 रुपये सस्ता हो गया है और 3 जीबी रैम वेरिएंट 1,791 रुपये। हैंडसेट को ब्लैक और स्टील रंग में बेचा जा रहा है।
 

Nokia 4.2 Price

इसी तरह से नोकिया 4.2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये होगा। हैंडसेट को 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी हैंडसेट की कीमत में 1,491 रुपये की कमी की गई है। फोन सिर्फ ब्लैक रंग में बिक रहा है।

दोनों ही स्मार्टफोन नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर नई कीमतों में उपलब्ध हैं। दोनों फोन के साथ वोडाफोन-आइडिया सब्सक्राइबर्स को 2,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। साथ में 9 महीने तक का बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।

नोकिया 3.2 और नोकिया 4.2 की कीमतों में किया गया यह बदलाव स्थाई है। हमने इस संबंध में एचएमडी ग्लोबल को संपर्क किया था। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
 

Nokia 4.2 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 4.2 मॉडर्न डिज़ाइन से लैस है। इसमें टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। हालांकि, फोन के टॉप और बॉटम पर बेज़ल काफी चौड़े हैं। स्मार्टफोन में फ्रंट और बैक पैनल पर प्रीमियम लुक के लिए 2.5डी ग्लास है। बता दें कि नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

नोकिया 4.2 में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा गया है।

नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा।

इसका डाइमेंशन 148.95x71.30x8.39 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
 

Nokia 3.2 Specifications

नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा। 4,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी। कंपनी का दावा है कि यह करीब दो दिनों तक साथ देगी।

नोकिया 3.2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। बता दें कि नोकिया 3.2 के महंगे वेरिएंट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 159.44 x 76.24 x 8.60 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • All-day battery life
  • Stock Android with no bloatware
  • कमियां
  • Poor performance
  • Cameras lack features
  • Base variant lacks a fingerprint sensor
  • Large and bulky
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • कमियां
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »