Nokia 3.1 Plus को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलना शुरू

HMD Global ने अपने Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी कर दिया है। इस अपडेट को ओवर द एयर ज़ारी किया गया है और यह नोकिया 3.1 प्लस के हर यूज़र के लिए अगले हफ्ते तक उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2019 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो के साथ हुआ था लॉन्च
  • फरवरी 2019 का सिक्योरिटी पैच भी इस अपडेट का हिस्सा है
  • 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है नोकिया 3.1 प्लस
HMD Global ने अपने Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी कर दिया है। इस अपडेट को ओवर द एयर ज़ारी किया गया है और यह नोकिया 3.1 प्लस के हर यूज़र के लिए अगले हफ्ते तक उपलब्ध हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Nokia 2.1 और Nokia 8 स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट ज़ारी किया था। ऐसा लगता है कि HMD Global अपने हर स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी कर देना चाहती है।

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर के ज़रिए नोकिया 3.1 प्लस के लिए एंड्रॉयड 9 पाई जारी करने की जानकारी दी। अपडेट को फेज़ के आधार पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में हर यूज़र को एक साथ यह अपडेट नहीं मिलेगा। अगर आप Nokia 3.1 Plus इस्तेमाल करते हैं और आधिकारिक अपडेट के नोटिफिकेशन का इंतज़ार नहीं सकते हैं तो Settings > About Phone > Software updates में जाकर मैनुअली जांच कर लें।

एंड्रॉयड पाई अपडेट के साइज़ के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, Nokia 3.1 Plus के लिए यह अपडेट नए सिस्टम नेविगेशन, अपग्रेडेड सेटिंग्स मेन्यू और बेहतर नोटिफिकेशन के साथ आता है। आप एडेपटिव बैटरी, एडेपटिव ब्राइटनेस और प्रीडिक्टिव ऐप एक्शन्स जैसे फीचर की भी उम्मीद कर सकते हैं। फरवरी 2019 का सिक्योरिटी पैच भी इस अपडेट का हिस्सा है।
 

Nokia 3.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) चिपेसट का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंसर व 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया 3.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर, फिक्स्ड फोकस लेंस और 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यह 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.68x76.44x8.19 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • Bad
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 9 Pie, Android Pie, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.