Nokia 2 के प्री-ऑर्डर शुरू, 2 दिन की बैटरी लाइफ वाला है यह फैन

एचएमडी ग्लोबल के सबसे सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। नए Nokia 2 को अभी रूस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। यहां पर हैंडसेट की कीमत 7,990 रूबल (करीब 8,800 रुपये) है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 नवंबर 2017 11:12 IST
ख़ास बातें
  • सबसे सस्ते नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू
  • Nokia 2 को अभी रूस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया
  • कंपनी ने अभी नए नोकिया स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया
एचएमडी ग्लोबल के सबसे सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। नए Nokia 2 को अभी रूस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। यहां पर हैंडसेट की कीमत 7,990 रूबल (करीब 8,800 रुपये) है। पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के बारे में नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फोन की बिक्री नवंबर के मध्य से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में नोकिया 2 की औसत कीमत 99 यूरो (करीब 7,500 रुपये) होगी।

कंपनी ने अभी नए नोकिया स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया है। कंपनी इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 4100 एमएएच की बैटरी को लेकर कर रही है। इसके बारे में 2 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा है। इसके अलावा हैंडसेट पॉलीकार्बोनेट बॉडी और 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आता है। नोकिया 2 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि यह अपनी क्लास का बेहतरीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1:1300 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 4A और Moto C से होगी।
Advertisement

 

नोकिया 2 के अन्य स्पेसिफिकेशन

नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.