Nokia 130 (2017) की बिक्री भारत में शुरू

Nokia 130 (2017) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस फीचर फोन की बिक्री शुरू हो गई है। यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर के ज़रिए उपलब्ध होगा। इस फीचर फोन को लाल, ग्रे और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 14:50 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 130 (2017) को 1,599 रुपये में बेचा जाएगा
  • इस फीचर के डुअल सिम वेरिएंट को लॉन्च किया गया था
  • इस फोन में भी 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है
Nokia 130 (2017) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस फीचर फोन की बिक्री शुरू हो गई है। यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर के ज़रिए उपलब्ध होगा। इस फीचर फोन को लाल, ग्रे और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने फोन के साथ ट्राई एंड बाई गेम्स बंडल देने की भी जानकारी दी थी। नोकिया 130 (2017) की कीमत 1,599 रुपये है। इस फीचर के डुअल सिम वेरिएंट को लॉन्च किया गया था।

Nokia 130 (2017) में इंटरटेनमेंट और मीडिया का खास ख्याल रखा गया है। इसमें एक इनबिल्ट वीजीए कैमरा है और यह एमपी3 सपोर्ट के साथ आता है। इसके किनारे घुमावदार हैं और मजबूती के लिए पॉलीकार्बोनेट शेल का इस्तेमाल हुआ है। इसमें एक एलईडी टॉर्चलाइट है। माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर हैं।
 

नोकिया 130 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 (2017) से 44 घंटे तक का एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। और एक बार चार्ज करने पर बैटरी से 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलने का भी दावा किया गया है।

नोकिया 130 से हेडसेट या स्पीकर के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। नोकिया 130 में दिए गए कैमरे से तस्वीरें और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फोन भी नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। इस फोन का डाइमेंशन 111.5x48.4x14.2 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.80 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रैम

4एमबी

स्टोरेज

8एमबी

बैटरी क्षमता

1020 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 130

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.