Nokia 105 और Nokia 130 लॉन्च, जानें इनके बारे में

एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को दो नए नोकिया फ़ीचर फोन नोकिया 105 और नोकिया 130 लॉन्च कर दिए। नोकिया 130 के सिंगल सिम वेरिएंट की कीमत 999 रुपये और डुअल सिम वेरिएंट की कीमत 1,149 रुपये है। नोकिया 105 मैट फिनिश के साथ ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में 19 जुलाई से देशभर में मिलेगा।

Nokia 105 और Nokia 130 लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने दो नए नोकिया फोन नोकिया 105 व नोकिया 130 लॉन्च किए हैं
  • ये दोनों फोन नोकिया 30+ सीरीज़ पर चलते हैं
  • इन फोन में 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को दो नए नोकिया फ़ीचर फोन नोकिया 105 (2017) और नोकिया 130 (2017) लॉन्च कर दिए। Nokia130 (2017) के सिंगल सिम वेरिएंट की कीमत 999 रुपये और डुअल सिम वेरिएंट की कीमत 1,149 रुपये है। Nokia105 मैट फिनिश के साथ ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में 19 जुलाई से देशभर में मिलेगा। वहीं नोकिया 130 भारतीय बाज़ार में रेड, ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में जल्द उपलब्ध होगा। दोनों ही फोन डुअल और सिंगल सिम वेरिएंट में मिलेंगे। नोकिया 105 और नोकिया 130 में एलईडी टॉर्चलाइट है, जिसे अप बटन द्वारा टर्न ऑन व ऑफ किया जा सकता है।  
 

नोकिया 105 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

नोकिया के इस नए फ़ीचर फोन में 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन की बैटरी क्षमता 800 एमएएच2 की है। नोकिया 105 (2017) की बैटरी से 15 घंटे तक का टॉक टाइम और एक महीने तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने  का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन में 500 तक टेक्स्ट मैसेज और 2,000 कॉन्टेक्ट तक स्टोर किए जा सकते हैं।

फोन नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में 4 एमबी रैम व स्टोरेज है। नोकिया 105 में इनबिल्ट एफएम रेडियो है ओर इस फोन को स्टैंडर्ड माइक्रो यूएसबी केबल (यूएसबी 2.0) के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में एक स्टैंडर्ड हेडफोन जैक है। फोन में स्नेक शेंज़िया जैसे कुछ गेम पहले से इंस्टॉल आते हैं। यह फोन सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 112.0 x 49.5 x 14.4 मिलीमीटर और वज़न 73 ग्राम है।
 
nokia 105

नोकिया 105 की तस्वीर

 

नोकिया 130 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 (2017) से 44 घंटे तक का एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। और एक बार चार्ज करने पर बैटरी से 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलने का भी दावा किया गया है।

नोकिया 130 से हेडसेट या स्पीकर के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। नोकिया 130 में दिए गए कैमरे से तस्वीरें और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फोन भी नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। इस फोन का डाइमेंशन 111.5x48.4x14.2 मिलीमीटर है।

एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले भारत में जून में अपना लोकप्रिय फ़ीचर फोन नोकिया 3310 का नया अवतार लॉन्च किया था। नोकिया 3310 (2017) अभी भारत में 3,310 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले1.80 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरानहीं
रैम4एमबी
स्टोरेज4एमबी
बैटरी क्षमता800 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले1.80 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रैम4एमबी
स्टोरेज8एमबी
बैटरी क्षमता1020 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia feature Phone, Nokia 105, Nokia 130
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »